{"_id":"5c71492dbdec2217fb33251d","slug":"first-time-bollywood-star-priyanka-chopra-presented-oscars-awards-for-best-film-editing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर में भारत को दिलाया था बडा़ सम्मान, इंटरनेट पर भी हुई थी तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर में भारत को दिलाया था बडा़ सम्मान, इंटरनेट पर भी हुई थी तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 23 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दुनिया भर में भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है। प्रियंका चोपड़ा न केवल ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी हैं बल्कि सिनेमाजगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में इस भारतीय अभिनेत्री ने प्रेजेंटर का काम भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने किस अवॉर्ड को प्रेजेंट किया और कब ऑस्कर के स्टेज पर पहुंचीं।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को साल 2016 में 88वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंटर (विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियां) के तौर पर चुना गया था। बॉलीवुड से ऑस्कर अवॉर्ड देनी वाली हस्तियों में प्रियंका का नाम शामिल होना देश के लिए गर्व की बात थी। हमेशा की तरह यह अवॉर्ड समारोह केलिफोर्निया के डोल्बी थियेटर में आयोजित हुए थे जहां पर प्रियंका को यह सम्मान मिला था।
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी का अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। यह अवॉर्ड उस साल 'मैड मैक्स:फ्यूरी रोड' फिल्म ने जीता था। इस खास दिन पर प्रियंका ने सफेद रंग की गाउन पहनी हुई थी। प्रियंका की यह ड्रेस डिजाइनर जुहिर मुराद ने डिजाइन की थी। प्रियंका चोपड़ा की उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अमरीकी टीवी चैनल 'क्वांटिको' में नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल में एफबीआई एजेंट का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपडा़ का यह सीरियल काफी फेमस हुआ। अब तक 'क्वांटिको' की तीन सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। प्रियंका चोपडा़ ने हाल ही में निक जोनस के साथ शादी की है। प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से हुई। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। इस शादी समारोह में प्रियंका और निक के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
91वें ऑस्कर अवॉर्ड 24 फरवरी (भारतीय समयानुसार 25 फरवरी सुबह 5:30 बजे) को प्रसारित होंगे। समारोह में कुल 24 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। एकेडमी अवॉर्ड्स पहली बार 16 मई, 1929 को हॉलीवुड के रूसवेल्ट होटल में एक निजी समारोह आयोजित करके दिए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।