बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर संजय नाग की फिल्म 'योर्स ट्रूली' में डायरेक्टर महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान साथ नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म में ये दोनों साथ नजर आएंगे।
पहली बार महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 'योर्स ट्रूली' एक हिंदी रोमांस ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी एक महिला के जीवन पर केंद्रित होगी जिसमें यह दिखाया जाएगा कि प्यार करने के लिए उम्र की सीमा नहीं होती। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है।
महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'शूटिंग पूरी हुई। 'योर्स ट्रूली' दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म की टीम के मेरे कुछ युवा साथी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया है।' इस फिल्म का डायरेक्शन संजय नाग ने किया है। फिल्म की कहानी एक लड़की मीठी के इर्द गिर्द घूमती है।
It's a Wrap !!!! YOURS TRULY is a heartwarming tale and these are some of the young passionate team mates who have 'created' this gem. pic.twitter.com/kutw1amNPv
बता दें कि एनी जैदी की किताब 'द वन दैट वॉस अनाउंस्ड' पर आधारित फिल्म एक प्रेम कहानी है, जो मीठी के इर्द-गिर्द घूमती है. मीठी का मानना है कि प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखती और न ही यह प्राथमिकता है। मीठी का मानना है कि एक इंसान को किसी की आवाज से भी प्यार हो सकता है और उससे वह उस व्यक्ति की छवि बुन लेता है।
इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए महेश भट्ट ने सिर्फ इतना बताया कि फिल्म में उनका बस एक कैमियो है और यह बेहद स्पेशल अपिरेंस है। महेश भट्ट फिर से कैमरे के सामने आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह फिल्म उनकी पत्नी सोनी राजदान और उनके बच्चों के लिए यादगार होगी। सोनी राजदान पहले भी महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' में काम कर चुकी हैं।