{"_id":"5bbb33a6867a5568191e3d88","slug":"first-time-nana-patekar-react-on-tanushree-dutta-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर ने प्रेस कांफ्रेंस में तनुश्री के खिलाफ बोली ये बात, मीडिया से बचने के लिए भागते नजर आए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर ने प्रेस कांफ्रेंस में तनुश्री के खिलाफ बोली ये बात, मीडिया से बचने के लिए भागते नजर आए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
nana patekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है । नाना पाटेकर ने कहा था कि वो 8 अक्टूबर को मीडिया के सामने आकर सफाई देंगे। सुबह खबर आई थी कि नाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है । लेकिन कुछ देर पहले उन्होंने मीडिया को बुलाकर सफाई दी ।
तनुश्री
- फोटो : SELF
नाना ने सफाई देते हुए फिर से अपनी बात दोहराई । उन्होंने कहा, 'सच तो सच ही रहेगा । तनुश्री झूठ बोल रही है । मैंने 10 साल पहले भी यही बात कही थी ।' नाना दो बातें कहने के बाद ही मीडिया से बचते हुए निकल गए।
tanushree dutta
मीडिया के पीछे पड़ने पर उन्होंने फिर एक बात कही । वो बोले, 'मेरे वकील ने मुझे चैनलों से बात करने के लिए मना किया है ।' बता दें कि आज सुबह नाना के बेटे मल्हार ने मीडिया को मैसेज भेजकर कहा था कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर सकते ।
#WATCH Nana Patekar addresses media in Mumbai over allegations made by Tanushree Dutta https://t.co/tDbCYxSTgy
— ANI (@ANI) October 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
nana patekar
मल्हार के मैसेज के मुताबिक, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि सोमवार को कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होने जा रही है। आगे जो भी कार्रवाई होगी उसके बारे में हम आपको जल्द ही सूचित करेंगे।' फिर अचानक ही उनका मीडिया के सामने आना काफी हैरान करने वाला था ।
विज्ञापन
नाना पाटेकर
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान गणेश आचार्य ने अचानक गाने के स्टेप्स बदलवा दिए थे। इसके बीच गाने में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई और वह उन्हें गलत ढंग से छूने लगे। तनुश्री ने इसका विरोध किया और शूटिंग छोड़कर जाने लगीं । तब नाना पाटेकर के इशारे पर मनसे के राजनीतिक गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था।