फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का खास 5 जोड़ियां, तलाक लेने के बाद भी नहीं तोड़ी दोस्ती

Thu, 08 Feb 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
five bollywood couples who have contacted with their ex-partners as a friend
अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को तलाक देने के बाद कभी कोई रिश्ता नहीं रखते हैं और न ही कभी बात करते हैं। मगर बॉलीवुड की कुछ जोड़ियों ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। इन जोड़ियों ने एक-दूसरे से तलाक तो लिया, मगर दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रखा। इतना ही नहीं तलाक होने के बाद भी यह जोड़ियां एक-दूसरे की खुशी और गम में भी शामिल होते रहे हैं। आइए आज हम आपको बॉलीवुड की उन पांच जोड़ियां के बारे में बताते हैं, जो तलाक देने के बाद भी दोस्त बनकर रहती हैं। 

आमिर खान और रीना दत्ता

five bollywood couples who have contacted with their ex-partners as a friend
आमिर खान ने रीना दत्ता से साल 1986 में शादी की थी। इन दोनों ने अपने परिवार वालों से भागकर शादी की थी। आमिर और रीना के दो बच्चे भी हैं। दोनों ने 16 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। मगर आज भी रीना आमिर के फैमिली प्रोग्राम और पार्टी में एक दोस्त ही तरह नजर आती हैं। वहीं आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव और रीना भी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

five bollywood couples who have contacted with their ex-partners as a friend
सुजैन खान और ऋतिक रोशन का रिश्ता हमेश से चर्चा में रहा है। यह स्टार कपल 14 साल तक साथ रहे। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। मगर बाद में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। तलाक लेने के बाद भी सुजैन और ऋतिक के बीच दोस्ती का रिश्ता मौजूद है। यह दोनों अपने बच्चों से साथ अक्सर हॉलिडे, पार्टी, मूवी डेट और लंच-डिनर पर जाते हुए दिखते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भट्ट और मनीष मखीजा 

five bollywood couples who have contacted with their ex-partners as a friend
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों 11 साल एक-दूसरे के साथ रहे और 2014 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच आज भी दोस्ती का रिश्ता है। पूजा के अच्छे और बुरे हर समय में मनीष उनके साथ खड़े होते हैं। 
 
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान

five bollywood couples who have contacted with their ex-partners as a friend
पिछले साल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इन दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहन है। अरबाज-मलाइका 18 साल साथ रहे। तलाक देने के बाद भी इस कपल के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। यह दोनों अक्सर लंच और डिनर डेट पर जाते दिखते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed