फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ऐसे पांच सितारे जिन्होंने फिल्मों को न करके पीटा होगा अपना माथा, बदल सकती थी किस्मत

Tue, 01 Nov 2022 03:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Five Bollywood Stars who rejected superhit films and regretted afterwards from ranbir kapoor parineeti chopra
कटरीना कैफ, विवेक ओबरॉय, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन नई-नई फिल्में देखने को मिलती हैं। पर्दे पर आई इन फिल्मों की कहानियां पहले ही स्टार्स को सुनाई जाती हैं। स्क्रिप्ट सुनकर ही स्टार्स निर्णय लेते हैं कि उन्हें फिल्म में अभिनय करना है कि नहीं और यह पसंद सबकी खुद की होती है। यह बहुत आम बात है कि किसी फिल्म के लिए मूल पसंद अलग-अलग अभिनेता हो सकते हैं। आम तौर पर ऐसा तब होता है जब अभिनेता या तो फिल्म में काम करने से मना कर देते हैं या किसी कारण से उन्हें बदल दिया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बाद में ये एक्टर्स ऐसा कर बहुत पचताए होंगे क्योंकि ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये फिल्में...

Five Bollywood Stars who rejected superhit films and regretted afterwards from ranbir kapoor parineeti chopra
रामलीला - फोटो : सोशल मीडिया

रामलीला
क्या आप जानते हैं दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बननाे वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' रणबीर कपूर को ऑफर की गई थी? दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को जिस समय 'रामलीला' ऑफर हुई थी। उसी समय रणवीर को बॉम्बे वेलवेट का ऑफर भी दिया गया था। यह वह समय था जब रणबीर की बॉक्स ऑफिस पर बैक-टू-बैक फिल्में असफल हो रही थीं और उन्हें एक हिट की सख्त जरूरत थी। लेकिन, जब फिल्मों की अदला-बदली हुई तो चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया। रणबीर ने 'बॉम्बे वेलवेट' और रणवीर को 'रामलीला' में अभिनय किया था। और, जैसा कि हम सभी जानते हैं, 'राम लीला' एक ब्लॉकबस्टर हिट रही थी, जबकि 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

Five Bollywood Stars who rejected superhit films and regretted afterwards from ranbir kapoor parineeti chopra
अंधाधुन हर्षवर्धन कपूर को हुई थी ऑफर - फोटो : सोशल मीडिया

अंधाधुन
'अंधाधुन' आयुष्मान खुराना की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। फिल्म ने कहानी के मामले में नए मुकाम हासिल किए और कई रिकॉर्ड भी तोड़े। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे मूल रूप से हर्षवर्धन कपूर को ऑफर किया गया था। लेकिन, उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। खैर, आयुष्मान ने हमें बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने इस फिल्म को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Bollywood Stars who rejected superhit films and regretted afterwards from ranbir kapoor parineeti chopra
पीकू के लिए पहली पसंद थी परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

पीकू
पीकू अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। एक बाप-बेटी की जोड़ी की दिल को छू लेने वाली कहानी पर आधारित यह फिल्म कई लोगों की पसंदीदा है। 'पीकू' में अपनी अदाकारी और परफॉर्मेंस के लिए दीपिका पादुकोण की बहुत प्रशंसा की गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पीकू के चरित्र के लिए पहली पसंद नहीं थीं? जी हां, पीकू के किरदार के लिए परिणीति चोपड़ा पहली पसंद थीं। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने फिल्म न कर पाने पर अफसोस जताया और कहा था, 'मैंने वास्तव में फिल्म को ठुकराया नहीं था ... कुछ भ्रम था। मैं उसी समय एक और फिल्म करने जा रही थाीऔर फिर वह फिल्म भी नहीं हुई, इसलिए यह मेरा नुकसान था।

विज्ञापन
Five Bollywood Stars who rejected superhit films and regretted afterwards from ranbir kapoor parineeti chopra
कटरीना को ऑफर हुई थी ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

ये जवानी है दीवानी
'ये जवानी है दीवानी' एक ऐसी फिल्म है, जो आज भी सबको काफी पसंद है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज भी किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका का किरदार नैना सबसे पहले कैटरीना कैफ को ऑफर किया गया था। लेकिन कैटरीना ने फिल्म को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह रणबीर के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। इसके अलावा वह अन्य प्रोजेक्ट्स में भी बिजी थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed