{"_id":"5ab248ae4f1c1bc0758b6b54","slug":"five-controversies-of-film-baaghi-2-starring-tiger-shroff-and-disha-patani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले इन 5 बड़े विवादों में घिर चुकी है फिल्म 'बागी-2', अब क्या करेंगे टाइगर श्रॉफ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले इन 5 बड़े विवादों में घिर चुकी है फिल्म 'बागी-2', अब क्या करेंगे टाइगर श्रॉफ?
Wed, 21 Mar 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1. मेकर्स पर 'मुंडेया' गाने की चोरी का आरोप
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' रिलीज किया गया। यह इतना हिट हुआ कि फिल्म रिलीज से पहले ही गाना पार्टियों की शान बन चुका है। हालांकि, अब इस गाने की वजह से फिल्म मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं।
गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने फिल्म 'बागी-2' के डायरेक्टर अहमद खान, म्यूजिक लेबल टी-सीरीज, गीतकार जिनी दीवान, म्यूजिक कंपोजर संदीप शिरोडकर, प्लेबैक गायक नवराज हंस, पलक मुच्छल और टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस भेजा गया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग भी की है।
'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' साल 1996 में इसी नाम से आए पंजाबी गायक लभ जांजुआ के गाने का नया वर्जन है। इस गाने को चरनजीत सिंह माकड़ ने लिखा था। चरनजीत सिंह का आरोप है कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स ने गाने का रीमिक्स बनाने से पहले ना तो उनकी रजामंदी ली, ना ही उन्हें इसके एवज में रॉयल्टी दी।
2 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
2. जैकलिन की 'एक दो तीन' ने बढ़ाई मुश्किल
आइटम नंबर 'एक दो तीन' को लेकर फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स की आलोचना हो रही है। जैकलिन फर्नांडीज पर फिल्माए गए इस गाने की तुलना साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने से हो रही है जिसमें माधुरी दीक्षित ने ठुमके लगाए थे। जैकलिन का यह गाना माधुरी के गाने का ही रीमेक वर्जन है। अब फिल्म 'तेजाब' के डायरेक्टर एन चंद्रा और ओरिजनल गाने को कोरियोग्राफ करने वालीं सरोज खान ने 'बागी-2' के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है।
3 of 5
Baaghi 2
3. तेलगु फिल्म की है रीमेक
फिल्म 'बागी-2' के सिर्फ गाने ही नहीं, पूरी की पूरी कहानी ही कॉपी की गई है। टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म तेलगु फिल्म 'क्षणम' की रीमेक है। मगर फिल्म 'बागी-2' के ट्रेलर में इसे क्रेडिट नहीं दिया गया। इससे फिल्म 'क्षणम' के निर्देशक काफी निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baaghi 2
4. आतिफ असलम को नहीं दिया क्रेडिट
वैसे तो लोगों ने फिल्म 'बागी-2' के गाने 'ओ साथी रे' की खूब तारीफ की। मगर इसके गायक आतिफ असलम के नाम का जिक्र नहीं करने पर फिल्म के निर्माताओं की आलोचना की जा रही है।
5. 'बागी' बना 'रैंबो'
फिल्म 'बागी-2' के पोस्टर्स और ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि हीरो टाइगर श्रॉफ के लुक्स और एक्शन सीन्स को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि वह हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'रैंबो' देख रहे हैं।
So Baaghi 2 is a mix of Jet Li, John Rambo and Terminator 2. 😂😂😂😂😂😂
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।