{"_id":"60de073aab8f1c743c494756","slug":"five-news-naseeruddin-shah-health-condition-improves-and-actress-lisa-haydon-became-a-mother-for-the-third-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: नसीरुद्दीन शाह की हालत में सुधार और तीसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस लीजा हेडन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: नसीरुद्दीन शाह की हालत में सुधार और तीसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस लीजा हेडन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की हालत अब स्थिर है और उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्हें निमोनिया होने के बाद शाह को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कोविड-19 केन्द्र नहीं है। नसीरुद्दीन शाह के सचिव ने बृहस्पतिवार को को बताया ‘‘वह अब ठीक हैं। उन्हें कल छुट्टी मिल सकती है।’’ इससे पहले रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
Trending Videos
ब्रिटनी स्पीयर्स
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। ब्रिटनी ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कंजरवेटरशिप से मुक्त होने के लिए ब्रिटनी ने कई बयान दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटनी अब यह केस हार गई हैं और उन्हें कंजरवेटरशिप से आजादी नहीं मिली है।
नहीं मिली आजादी: केस हार गईं ब्रिटनी स्पीयर्स, नहीं मिली 'कंजरवेटरशिप' से मुक्ति
नहीं मिली आजादी: केस हार गईं ब्रिटनी स्पीयर्स, नहीं मिली 'कंजरवेटरशिप' से मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
हिना पांचाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने एक रेल पार्टी में छापामारी की थी, जिसमें बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और कलाकारों समेत 22 लोग गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने उन लोगों से ड्रग्स और कुछ नकदी जब्त की थी। इस पार्टी में अभिनेत्री हिना पांचाल का भी नाम शामिल था, जिसे बीते दिनों जेल जाना पड़ा। अब इस मामले में हिना की मां और बहन ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी बहन ने कहा, 'हिना हमें बोलकर गई थीं कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी पर गई हैं। उन्होंने मम्मी से पूछा तो हमें सब नॉर्मल लगा तो वह चली गईं। इसके बाद हमने मीडिया में ये खबरें पढ़ीं हिना के बारे में। लेकिन जो बात परेशान करने वाली है वो ये कि सिर्फ हिना का नाम ही हाइलाइट किया गया।
रेव पार्टी: ड्रग पार्टी में गिरफ्तार हुईं हिना पांचाल के सपोर्ट में उतरीं मां और बहन, कहा- वह बेकसूर है
रेव पार्टी: ड्रग पार्टी में गिरफ्तार हुईं हिना पांचाल के सपोर्ट में उतरीं मां और बहन, कहा- वह बेकसूर है
लीजा हेडन
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन (Lisa Haydon) तीसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटी को जन्म दिया है। लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी (Dino Lalvani) ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि, लीजा ने इस बात का जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। दरअसल, एक यूजर के पूछे गए सवाल पर उन्होंने ये जानकारी साझा की है। लीजा के पहले से दो बेटे हैं और उन्होंने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह अपने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटी चाहती हैं।
खुशखबरी: तीसरी बार मां बनीं लीजा हेडन, खास अंदाज में किया बेटी का स्वागत
खुशखबरी: तीसरी बार मां बनीं लीजा हेडन, खास अंदाज में किया बेटी का स्वागत
विज्ञापन
सुलेमान मर्चेंट- मंदिरा बेदी और राज कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन से बॉलीवुड सदमे में है। राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। बता दें कि राज कौशल को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे। इससे पहले उन्होंने रविवार को ही जहीर खान, सागारिका घाटगे, आशीष चौधरी, समिता बांगरगी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी संग पार्टी की थी।
दिल का दौरा पड़ने के वक्त मंदिरा बेदी के साथ थे राज, पत्नी को दी थी इसकी जानकारी
दिल का दौरा पड़ने के वक्त मंदिरा बेदी के साथ थे राज, पत्नी को दी थी इसकी जानकारी