बॉलीवुड के पावर हाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने अतरंगी लुक और फैशन सेंस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर का अजीबो-गरीब लुक में नजर आना कोई नई बात नहीं है। रणवीर आए दिन अपने लुक के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बताया था कि जब वह एक कंडोम एड में दिखाई देने वाले थे तो इस पर उनके पिता का रिएक्शन क्या था।
किस्सा: जब रणवीर सिंह ने किया था कंडोम का एड, अभिनेता के पिता ने यूं दी थी प्रतिक्रिया
अब खबर है कि रणवीर सिंह ने इसी साल अपने डिजिटल डेब्यू की शूटिंग करने की भी तैयारी कर ली है। ये शूटिंग इस साल सर्दियों में दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में से एक सर्बिया में होगी, इसके लिए रणवीर शूटिंग से पहले खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार भी करने वाले हैं। रणवीर का ये शो दुनिया भर में अपने रोमांचक शोज के लिए प्रसिद्ध बेयर ग्रिल्स के साथ होगा।
रणवीर सिंह की तीन फिल्में इन दिनों रिलीज की कतार में हैं। सबसे पहले तो वह रिलायंस एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। उसके बाद भारतीय टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली जीत पर बनी उनकी फिल्म ‘83’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ आएगी जिसमें वह बहुत ही बिंदास किरदार में नजर आने वाले हैं और उसके बाद उनकी रोहित शेट्टी के साथ बनी फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होगी। निर्देशक शंकर की फिल्म ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक भी रणवीर ने हाल ही में साइन की है। आलिया भट्ट का करियर इन दिनों थोड़ा संकट में है। उनकी दो फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ बैक टू बैक सुपरफ्लॉप हो चुकी है। और, उनकी अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पूरा दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है।