फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसिम ने हिमांशी से जताया प्यार, सिद्धार्थ-शहनाज के लिए #sidnaazdate ट्रेंड, पांच खबरें

Tue, 26 Nov 2019 05:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Nov 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
five news of Asim Riaz Sriti Jha Aansh Arora Siddharth Shukla Priyadarshan Akshay Kumar
Asim Riaz,Siddharth Shukla, Shehnaz Gill - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13: हिमांशी के प्यार में दीवाने हुए आसिम


सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में लड़ाई के बाद अब प्यारभरे रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं वहीं आसिम रियाज भी हिमांशी खुराना के प्यार में दीवाने हो रहे हैं। ये नजारा बीते दिनों प्रसारित हुए शो में देखने को मिला जब आसिम ने आरती के सामने हिमांशी खुराना के लिए फिल्म कहानो प्यार है कि 'क्यों चलती है पवन...' गाना गया। सोशल मीडिया पर आसिम रियाज का ये गाना काफी वायरल हो रहा है। 

five news of Asim Riaz Sriti Jha Aansh Arora Siddharth Shukla Priyadarshan Akshay Kumar
sriti jha - फोटो : file photo

कुणाल करण कपूर को डेट करने पर बोलीं 'कुमकुम भाग्य' की सृति झा
छोटे पर्दे के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का किरदार करने वाली अभिनेत्री सृति झा को लेकर लंबे समय से डेटिंग की खबरें हैं। वह काफी समय से टीवी अभिनेता कुणाल करण कपूर की डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं अब कुणाल करण कपूर को डेट करने को लेकर सृति झा ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह सिंगल हैं और कुणाल उनके काफी करीब हैं। सृति ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा सफाई देने नहीं देती हूं। लोग उनका काम देखें निजी जिंदगी नहीं। 

five news of Asim Riaz Sriti Jha Aansh Arora Siddharth Shukla Priyadarshan Akshay Kumar
aansh arora - फोटो : social media

मारपीट मामले में अंश अरोड़ा को गाजियाबाद पुलिस ने दी क्लीन चिट
सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' के अभिनेता अंश अरोड़ा को यूपी पुलिस ने इस साल गाजियाबाद स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर के स्टाफ से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनपर स्टोर के स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप लगा था। अब इस मामले में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। गौरतलब है कि मीडिया में ऐसे भी खबरें आईं थीं कि अंश अरोड़ा को गिरफ्तार कर पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Asim Riaz Sriti Jha Aansh Arora Siddharth Shukla Priyadarshan Akshay Kumar
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते को देख ट्रेंड किया #SidNaazdate
रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन में लड़ाई झगड़ों के साथ साथ मोहब्बत के रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है, लेकिन सीजन 13 मोहब्बत के मामले में काफी फीका रहा है। अभी तक किसी की भी ठीक से प्रेम कहानी नहीं बन पाई है, अब धीरे-धीरे कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच प्रेम कहानी बनती दिख रही है। इन्हीं में से एक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज है। बीते कुछ एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर #SidNaazdate ट्रेंड करने लगा है। #SidNaazdate के जरिए सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस इन दोनों के डेट करनी बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
five news of Asim Riaz Sriti Jha Aansh Arora Siddharth Shukla Priyadarshan Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर करेंगे कॉमेडी फिल्म पर काम
मशहूर फिल्मकार प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने एक साथ कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब एक बार फिर से इन दोनों की जोड़ी वापसी करने वाली है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में पहुंचे प्रियदर्शन ने कहा है कि वह जल्द अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म पर काम करने वाले हैं जिसकी तैयारी अगले साल सितंबर-अक्टूबर में शुरू होगी। आपको बता दें कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 'हेरा-फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भूलैया' और 'दे दनादन' जैसी कॉमेडी फिल्में दी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed