फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का बंद इंटरनेट पर ट्वीट, 'दबंग' का गाना 'आवारा' रिलीज, पांच खबरें

Thu, 19 Dec 2019 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
five news of Farhan Akhtar Citizenship Law Tehseen Poonawalla Dabangg 3 Good Newwz
Farhan Akhtar, Dabangg 3 - फोटो : amar ujala

भारत और कश्मीर का गलत नक्शा पेश करने पर इस फिल्ममेकर ने फरहान को बताया जिहादी


हाल ही में फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर नागरिकता कानून के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट में फरहान ने सीएए का विरोध करने के लिए भीड़ को एकत्र होने के लिए कहा था। इस पोस्ट पर आईपीएस ऑफिसर संदीप मित्तल ने फरहान पर कानून तोड़ने के आरोप लगाए थे। फरहान अख्तर को संदीप ने सोशल मीडिया पर कहा कि 'आपको भी यह पता होना चाहिए कि आपने धारा 121 के तहत कानून तोड़ा है और यह गैरइरादतन नहीं है।' उन्होंने अपने पोस्ट के साथ आईपीसी की धारा 121 को समझाता हुआ एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि अधिकारी ने आसामाजिक तत्वों द्वारा उनका ट्विटर अकाउंट हैक करने की भी बात कही। गौरतलब है कि सीएए का विरोध कर रहे फरहान अख्तर को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आतंकवादी संगठनों का जिहादी बताया है। विवेक ने एक्टर द्वारा पोस्ट की गई फोटो के साथ उर्दू इमेज शेयर की है।  
 


 

 

रास्ता बंद करने पर मुंबई पुलिस पर बॉलीवुड सितारों का कटाक्ष

five news of Farhan Akhtar Citizenship Law Tehseen Poonawalla Dabangg 3 Good Newwz
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : neeraj

मुंबई पुलिस के ट्वीट पर सितारों का रिएक्शन
नागरिकता कानून (CAA) का देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस कानून का विरोध करने के लिए मुंबई अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन होने वाला था, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान को जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर रास्ता बंद करने की जानकारी दी थी। इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने मुंबई पुलिस पर कटाक्ष किया है। बिग बॉस विजेता गौहर खान, स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान और अभिनेता जीशान अय्यूब ट्विटर ने पर मुंबई पुलिस पर कटाक्ष किया है। 



 

 

 

दिल्ली इंटरनेट सेवा बंद पर बोले तहसीन पूनावाला

five news of Farhan Akhtar Citizenship Law Tehseen Poonawalla Dabangg 3 Good Newwz
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter

तहसीन पूनावाला का ट्वीट
नागरिकता कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) को लेकर पूर्वोत्तर सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून को लेकर देश के कई लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। जिसके चलते दिल्ली में इंटरनेट सेवा तक बंद करनी पड़ी है। वहीं इस कानून के खिलाफ बॉलीवुड के सितारे भी हैं। इस बीच बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने दिल्ली में इंटरनेट सेवा बंद होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। हम आपातकाल के दौर में हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग 3 नया गाना रिलीज

five news of Farhan Akhtar Citizenship Law Tehseen Poonawalla Dabangg 3 Good Newwz
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग का नया गाना रिलीज
सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की नई फिल्म दबंग 3 इस हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है। सलमान की ये पहली फिल्म है जो हिंदी के साथ तमाम दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी एक साथ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना आवार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सलमान खान और सई मांजरेकर देखने को मिल रहा है, जो हर किसी का दिल जीत सकता है। इस गाने को सलमान अली और मुस्कान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 


विज्ञापन

गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर रिलीज

five news of Farhan Akhtar Citizenship Law Tehseen Poonawalla Dabangg 3 Good Newwz
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर रिलीज
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए ट्रेलर अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ का कॉमेडी अंदाज हर किसी का दिल जीत सकता है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरा ट्रेलर यू-ट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि मल्टीस्टारर ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed