{"_id":"5dfa027d8ebc3e87d2174cf5","slug":"five-news-of-kriti-sanon-rajinikanth-ayushmann-khurrana-alia-bhatt-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुमति के बिना कृति की तस्वीर का इस्तेमाल, अक्षय ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात , पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुमति के बिना कृति की तस्वीर का इस्तेमाल, अक्षय ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात , पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon,Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुमति के बिना कृति सेनन की तस्वीर का किया इस्तेमाल
कृति सेनन की अनुमति के बिना डबलिन के एक बार ने अपनी न्यू ईयर पार्टी के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। अभिनेत्री को इस बात का पता तब चला जब उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा कि क्या आप 28 दिसंबर को डबलिन के टेम्पल बार में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आ रही हैं ? जिस पर कृति सेनन ने जवाब में कहा कि नहीं, यह झूठी खबर है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जिनकी सभी फिल्में इस साल हिट रही हैं। ऐसे में खबर है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी तीन गुना फीस बढ़ा दी है। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार आयुष्मान ने फिल्मों के लिए अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। आयुष्मान ने अंधाधुन, बधाई हो, ड्रीम गर्ल, बाला और आर्टिकल 15 जैसी कई शानदार फिल्में की हैं।
आलिया ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून को लेकर बीते कुछ दिनों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन रविवार को जामिया के छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टग्राम पर भारतीय संविधान से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए छात्रों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत ने ट्रांसजेंडर का किरदार करने जाहिर की इच्छा
4 of 5
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala, mumbai
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस के अवतार में हिंदी फिल्म जगत में करीब 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'दरबार' में वह एक 'बैड कॉप' के किरदार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान रजनीकांत ने पर्दे पर ट्रांसजेंडर का किरदार करने की इच्छा जाहिर की है। 'दरबार' के ट्रेलर लॉन्च में जब रजनीकांत से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ट्रांसजेंडर का किरदार ऑफर हुआ ? इस पर उन्होंने कहा नहीं अभी तक नहीं, लेकिन वह ये किरदार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अक्षय ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति से सिनेमा के माध्यों पर बात की। साथ ही दर्शकों को किस तरह मनोरंजक सिनेमा पहुंचाया जाए इस पर भी चर्चा की। अक्षय कुमार से मुलाकत की तस्वीर को उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।