बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है। तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
सोशल मीडिया पर वायरल निक- प्रियंका का 'बेबी', 'पानीपत' का नया गाना रिलीज, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैन ने बच्चे की तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को दी सालगिरह की बधाई
I just found this in my photo archive #PriyankaChopra #NickJonas #Nickyanka #1yearofnickiyanka pic.twitter.com/jyZySWdhCl
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी की थी। शादी की पहली सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर Niyanka#one year anniversary नाम के हैंडल ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके बच्चे के साथ सालगिरह की शुभकामाएं दीं। दरअसल, ट्विटर हैंडल ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर में फोटोशोप का इस्तेमाल करके उसमें एक बच्चे का तस्वीर लगा दी। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अपनी शादी पर बोलीं अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऐसे में फिल्म के प्रोमोशन के दौरान अनन्या पांडे ने अपनी शादी को लेकर बात की। जूम टीवी से बातचीत के दौरान अनन्या ने कहा है कि वह जब तक 30 साल की नहीं हो जाएंगी तब तक शादी नहीं करेंगी। हालांकि अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी से प्यार हो जाता है और सही जीवनसाथी मिल जाता है तो वह 30 की उम्र से पहले भी शादी कर सकती हैं।
एयरपोर्ट पर डांस करने पर ट्रोल हुए कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में व्यस्त हैं। मेकर्स के वो पसंदीदा बने हुए हैं। वो जहां भी जाते हैं फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है। एक बार फिर कार्तिक आर्यन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खास बात ये रही कि उनके साथ दीपिका पादुकोण भी थीं। इस दौरान इन दोनों कलाकारों ने 'धीमे धीमे चैलेंज' को अपनाते हुए सबके सामने एयरपोर्ट पर डांस करना शुरू कर दिया, लेकिन ऐसे डांस करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं।
डॉक्टर ने दिया देवोलीना भट्टाचार्य की सेहत का हाल
बिग बॉस से टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य बेघर हो गई हैं। गौरतलब है कि मेडिकल परेशानी के चलते वह शो से बाहर हुई हैं, लेकिन उनके फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि देवोलीना भट्टाचार्य जल्द ठीक होकर दोबारा बिग बॉस में एंट्री कर सकती हैं। इस बीच देवोलीना के डॉक्टर ने उनकी सेहत के बारे में बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार देवोलीना की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टर अभिषेक बापत ने कहा, ''वो अभी पहले से बेहतर हैं, अभी देवोलीना घर पर हैं। जिस परेशानी से वो जूझ रही हैं उसे ठीक होने में देवोलीना को थोड़ा समय लगेगा। बिग बॉस हाउस में एक्टिविटी कर उनका ठीक होना संभव नहीं हैं। इसलिए उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा।''