फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्पिता ने बेटी को दिया जन्म और गुड न्यूज के खिलाफ याचिका सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Sat, 28 Dec 2019 07:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Dec 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
five news of Salman Khan Arpita Khan Mona Singh Bigg Boss 13 Abhimanyu Dasani Good Newwz
Salman Khan,Good Newwz - फोटो : amar ujala

जन्मदिन पर एक बार फिर मामा बने सलमान खान


बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे और उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है। जिसको जानकर भाईजान के फैंस भी खुश हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान दोबारा मामा बन गए हैं। 

पढ़ें: जन्मदिन पर एक बार फिर मामा बने सलमान खान, ये है अर्पिता-आयुष की बेटी का नाम

five news of Salman Khan Arpita Khan Mona Singh Bigg Boss 13 Abhimanyu Dasani Good Newwz
mona singh - फोटो : social media

मोना सिंह की शादी की पहली तस्वीर आई सामने
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मोना सिंह की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। मोना ने एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम के साथ शादी की है। शादी की रस्में गुरुद्वारे में सम्पन्न हुईं। लाल जोड़े में मोना बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मोना और उनके पति श्याम शादी की रस्में निभा रहे हैं। तभी ये तस्वीर ली गई है। इससे पहले मोना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त नजर आए। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती नजर आईं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।

पढ़ें: मोना सिंह की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल जोड़े में शरमाती हुईं दिखीं

five news of Salman Khan Arpita Khan Mona Singh Bigg Boss 13 Abhimanyu Dasani Good Newwz
सलमान खान - फोटो : Social Media

बिग बॉस में हुआ बड़ा बदलाव
बिग बॉस के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। उनके पसंदीदा होस्ट सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड का वार में दिखाई नहीं देंगे। इस खबर से सलमान के फैन्स काफी निराश हैं। सलमान का रिप्लेसमेंट भी देख लिया गया है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सलमान को वीकेंड का वार के लिए रिप्लेस करने जा रहे हैं।

पढ़ें: बिग बॉस में हुआ बड़ा बदलाव, सलमान खान को छोड़ अब ये शख्स करेंगे वीकेंड का वार, जानें क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Salman Khan Arpita Khan Mona Singh Bigg Boss 13 Abhimanyu Dasani Good Newwz
Salman Khan, Abhimanyu Dasani - फोटो : amar ujala mumbai

भाग्यश्री के बेटे ने सलमान को जन्मदिन पर दिया यह खास उपहार
भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने सलमान खान के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें एक बहुत ही खास उपहार भेंट किया है। अभिमन्यु ने सलमान खान को एक खास जैकेट गिफ्ट की है। इस जैकेट को सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में पहनी जैकेट की तरह डिजाइन किया गया है।

पढ़ें: भाग्यश्री के बेटे ने सलमान को जन्मदिन पर दिया यह खास उपहार, 'मैंने प्यार किया' से है कनेक्शन

विज्ञापन
five news of Salman Khan Arpita Khan Mona Singh Bigg Boss 13 Abhimanyu Dasani Good Newwz
Good Newwz - फोटो : social media

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में इन सितारों और इस फिल्म के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। फिल्म गुड न्यूज के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। 

पढ़ें: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' के लिए आई 'बैड न्यूज', फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed