फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उद्धव ठाकरे को रितेश देशमुख ने दी बधाई, हार्दिक पांड्या को उर्वशी ने दी बड़ी हिदायत, पांच खबरें

Thu, 28 Nov 2019 11:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Nov 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
five news of Uddhav Thackeray Riteish Deshmukh  Dabangg 3 Kajol Priya Ahuja Urvashi Rautela
Riteish Deshmukh,Urvashi Rautela - फोटो : amar ujala

उद्धव ठाकरे को रितेश देशमुख ने दी बधाई


महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। अभिनेता रितेश देशमुख ने भी उद्धव ठाकरे को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उद्धव ठाकरे को बहुत बधाई और मेरे दोस्त आदित्य ठाकरे को भी बहुत बधाई।' 
 



 

five news of Uddhav Thackeray Riteish Deshmukh  Dabangg 3 Kajol Priya Ahuja Urvashi Rautela
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मुन्ना बदनाम गाने का टीजर रिलीज
अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गानों को दर्शकों और सलमान खान के फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब दबंग 3 के नए गाने का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम मुन्ना बदनाम है। मुन्ना बदनाम गाने में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन नजर आई हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दबंग 3 का मुन्ना बदनाम गाना 30 नवंबर को रिलीज होगा।

five news of Uddhav Thackeray Riteish Deshmukh  Dabangg 3 Kajol Priya Ahuja Urvashi Rautela
kajol - फोटो : social media

फैन ने मांगा काजोल से मोबाइल नंबर तो मिला ये जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन रखा था। इस सेशन में उनके फैंस ने कई सवाल किए जिनका अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया। लेकिन जब एक फैन ने काजोल से उनका मोबाइल नंबर पूछा तो उन्होंने इसके जवाब 100... कॉल मी एनीटाइम यानि मुझे कभी भी फोन कर लो में दिया। जैसा की हम सभी जानते हैं कि 100 पुलिस हेल्पलाइन का है। सोशल मीडिया पर काजोल का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Uddhav Thackeray Riteish Deshmukh  Dabangg 3 Kajol Priya Ahuja Urvashi Rautela
प्रिया अहूजा - फोटो : Social Media

मां बनीं प्रिया अहूजा
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं प्रिया अहूजा मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। मां बनने की जानकारी प्रिया अहूजा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीर साझा करके दी है। बेटे के पैरों की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ये एक लड़का है, हम खुशी से अभिभूत हैं!! 27 नवंबर को आए अपने नन्हें बच्चे के बारे में बताते हुए खुशी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our home has grown by two feet! ITS A BOY!! We r overwhelmed with the joy!! Happy to Announce the arrival of our lil angel on 27th November

A post shared by Pri🐾 (@priyaahujarajda) on

विज्ञापन
five news of Uddhav Thackeray Riteish Deshmukh  Dabangg 3 Kajol Priya Ahuja Urvashi Rautela
Urvashi Rautela with Ferrari - फोटो : Youtube

हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर पर बोलीं उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्मों के अलावा उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। अब उर्वशी ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा है कि उनका हार्दिक से कोई अफेयर नहीं है साथ ही हार्दिक पांड्या की हिदायत दी है कि वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं और हार्दिक के लिए भी अच्छा है कि फिलहाल वह अपने क्रिकेट पर फोकस करें। उर्वशी ने कहा कि फिलहाल वह किसी लव रिलेशनशिप में नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed