फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी पर फिल्माए वह 5 गानें, जो अमर हो गए और कभी जुबान से गायब नहीं होंगे

Mon, 26 Feb 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
five super hit songs of sridevi
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का बीते शनिवार को निधन हो गया। उनका निधन दुबई में हुआ। वह उस समय अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी के साथ एक शादी समारोह में गई हुई थीं। जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। श्रीदेवी ने फिल्म 'नगीना' से लेकर बीते साल आई फिल्म 'मॉम' तक उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ उनकी फिल्मों के गानों के आज कर मुरीद हैं। 


श्रीदेवी की फिल्मों से जुड़े वह पांच गाने जो कभी भी लोगों की जुबान से गायब नहीं हुए
 

गाना- मैं तेरी दुश्मन (फिल्म- नगीना)

1986 में आई फिल्म 'नगीना' से श्रीदेवी को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साथ ही इस फिल्म का 'मैं तेरी दुश्मन' गाना भी काफी हिट हुआ था। 

गाना- आई एम वेरी सॉरी तेरा नाम भूल गई (फिल्म- चांद का टूकड़ा)

सलमान खान और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'चांद का टुकड़ा' 1994 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'आई एम वेरी सॉरी तेरा नाम भूल गई' उस समय के साल का सुपरहिट गानों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- हर किसी को नहीं मिलता ( फिल्म- जाँबाज) 

अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया, फिरोज खान और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'जांबाज' साल 1986 में आई थी। इस फिल्म के हर किसी को नहीं मिलता गानों को लोगों ने काफी पसंद किया। यह गाना इतना पॉपुलर है कि इस गाने को अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' में दोबारा रिक्रिएट किया गया। 
 
विज्ञापन

गाना- मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं ( फिल्म-चांदनी)

ऋषि कपूर के साथ श्रीदेवी ने कई फिल्में की थीं। उन्ही फिल्मों से एक है फिल्म 'चांदनी' हैं। इस फिल्म के लगभग सभी गाने सुपर हिट हैं। मगर उनका 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' हैं गाना काफी ज्यादा हिट हुआ। फिल्म 'चांदनी' 1989 में आई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed