फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो के पास जो हुनर है वो किसी खान या कपूर के पास भी नहीं

Fri, 17 Mar 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 17 Mar 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Actor director Deepak Tijori unknown facts
दीपक तिजोरी
हिट फिल्म का सीक्वल तो बॉलीवुड में हर कोई बनाता है, लेकिन फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाने का माद्दा सिर्फ इसी एक्टर में है। ये एक्टर हैं दीपक तिजोरी। जी हां, दीपक तिजोरी अपनी एक फिल्म 'टॉम डिक और हैरी' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 


आखिर किसका सपना नहीं होता कि फिल्म में उसे लीड हीरो का रोल मिले, रोमांस करने का भी मौका मिले। दीपक तिजोरी ने भी ऐसा ही सपना देखा था लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा पलटा कि उन्हें फिल्मों में सिर्फ सपोर्टिंग हीरो के ही रोल मिले और धीरे धीरे दीपक तिजोरी की पहचान सपोर्टिंग एक्टर की ही हो गई और बाद में वो निर्देशक बन गए।

आज हम उन्हीं दीपक तिजोरी की बात कर रहे हैं जो बॉलीवुड में हर चीज में हाथ आजमा चुके हैं।

FlashBack : इस हीरो के पास जो हुनर है वो शाहरुख, सलमान के पास भी नहीं है

FlashBack : Actor director Deepak Tijori unknown facts
दीपक तिजोरी
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'तेरा नाम मेरा नाम' जैसी फिल्म से की जिसमें उनका छोटा सा ही किरदार था। लेकिन उससे दीपक तिजोरी जरा भी हताश नहीं हुए और जो भी सपोर्टिंग किरदार उन्हें मिले वो करते गए। एक वक्त वो भी आया जब सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए और सभी की पसंद बन गए।

FlashBack : इस हीरो के पास जो हुनर है वो शाहरुख, सलमान के पास भी नहीं है

FlashBack : Actor director Deepak Tijori unknown facts
दीपक तिजोरी
लेकिन कहीं ना कहीं दीपक तिजोरी के मन में इच्छा जिंदा थी कि उन्हें लीड हीरो का रोल मिल जाए। उनकी ये इच्छा फिल्म 'पहला नशा' में पूरी हो गई। फिल्म में दीपक तिजोरी लीड रोल में थे जबकि आमिर खान, शाहरुख खान और जूही चावला सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए। फिल्म में दीपक तिजोरी के अपोजिट पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं, लेकिन इतनी बड़ी और जबरदस्त कास्ट होने के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और हीरो बनने का दीपक तिजोरा का सपना भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरो के पास जो हुनर है वो शाहरुख, सलमान के पास भी नहीं है

FlashBack : Actor director Deepak Tijori unknown facts
दीपक तिजोरी
इसके बाद थक-हारकर दीपक तिजोरी ने निर्देशक बनने का फैसला कर लिया और 2003 में एक एडल्ट फिल्म से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने नकार दिया। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन्स की वजह से फंसी रही।
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरो के पास जो हुनर है वो शाहरुख, सलमान के पास भी नहीं है

FlashBack : Actor director Deepak Tijori unknown facts
फिल्म के सीन में आमिर और शाहरुख खान के साथ दीपक तिजोरी
इसके बाद उन्होंने कई और फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी - खौफ की एक रात' बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि दीपक तिजोरी ना सिर्फ लीड हीरो के तौर पर फ्लॉप रहे बल्कि उनकी डायरेक्ट की गईं लगभग सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed