फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : अक्षय को इस हीरोइन की बांहों में देख खूब रोई थीं रवीना, इंटीमेट सीन से बौखला गईं थीं

Tue, 14 Feb 2017 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Raveena got insecured seeing Akshay in this heroine's arms
ये बात है उन दिनों की जब अक्षय कुमार फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड रवीना टंडन के अलावा रेखा लीडिंग हीरोइन थीं। रवीना अक्षय के साथ खुश थीं और सब अच्छा चल रहा था। कहा तो यहां तक जाता है कि अक्षय रवीना से गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके थे लेकिन उन्होंने इस बात को इसलिए छिपाकर रखा ताकि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बरकरार रहे।
FlashBack : Raveena got insecured seeing Akshay in this heroine's arms
लेकिन रवीना ये नहीं जानतीं कि अक्षय उनके साथ रिलेशन में होते हुए भी रेखा के साथ खुलकर इंटीमेट सीन करेंगे। और बस वही हुआ। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। रवीना इस बात से अंजान थीं लेकिन उस वक्त 29 साल के अक्षय पर उम्र में दोगुनी बड़ी रेखा का प्यार हावी हो चुका था। खुद रेखा भी अक्षय को पसंद करने लगीं।
FlashBack : Raveena got insecured seeing Akshay in this heroine's arms
एक वेबसाइट के मुताबिक, अक्षय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए रेखा अपने घर से खाना लाती थीं और अक्षय के साथ खाती थीं। रेखा की ये हरकत रवीना को पसंद नहीं आई। वो अंदर ही अंदर कुढ़ती रहतीं और परेशान रहतीं। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने रेखा को चेतावनी दे डाली कि वो पीछे हट जाएं और अक्षय पर डोरे डालने की कोशिश ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : Raveena got insecured seeing Akshay in this heroine's arms
इसका जिक्र रवीना ने एक इंटरव्यू में भी किया था और कहा था कि अक्षय कभी रेखा के पीछे नहीं पड़े और वो सिर्फ फिल्म की वजह से उन्हें बर्दाश्त कर रहे थे। कहा जाता है कि रेखा और अक्षय के इस इंटीमेट सीन को देख रवीना बुरी तरह बौखला गईं थीं और ऊपर से रेखा और अक्षय के अफेयर के चर्चों ने आग में घी डालने का काम किया।
विज्ञापन
FlashBack : Raveena got insecured seeing Akshay in this heroine's arms
रवीना इस कदर टेंशन में आ गईं थी कि कई बार रो पड़तीं। लेकिन जब रवीना को लगा कि बात ज्यादा ही आगे बढ़ रही है तो वो बीच में आईं और रेखा को हद में रहने का अल्टीमेटम दे दिया। रेखा के पास कोई रास्ता नहीं बचा और वो चुपचाप अक्षय की जिंदगी से निकल गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed