सब्सक्राइब करें

स्टार किड्स: माता-पिता ने इंडस्ट्री में कमाया खूब नाम तो इन सितारों के बच्चे हो गए फ्लॉप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 24 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Flopped Star Kids In Bollywood tanisha mukherjee fardeen khan Tusshar Kapoor Zayed Khan
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में स्टारकिड्स का मुद्दा चर्चा का एक गंभीर विषय है। बीते कुछ समय से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर भी कई बातें सामने आई थीं। अक्सर यही कहा जाता है कि पहले से ही इंडस्ट्री में धाक जमाए कलाकारों के बच्चों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं। इतना ही नहीं उनके बच्चों ने भी बॉलीवुड में अपने धमाकेदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता। जहां कुछ स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में नाम कमाया तो वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी कोशिश की लेकिन उनकी पहचान उनके काम से नहीं बल्कि पिता के नाम से होती है यानी वो स्टारकिड्स जिनका बॉलीवुड में कुछ खास सफर नहीं रहा। आज हम आपको उन्हीं स्टारकिड्स के बारे में बता रहे हैं।



तुषार कपूर
सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। उनकी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है सफल रही लेकिन इसके बाद वो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने एक्शन और कॉमेडी दोनों में खुद को आजमाया। फिल्म गोलमाल में उनके गूंगा वाला किरदार काफी पसंद किया गया। तुषार कपूर अब भी फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनके रोल अब सहायक अभिनेता तक ही सीमित रहते हैं।

Trending Videos
Flopped Star Kids In Bollywood tanisha mukherjee fardeen khan Tusshar Kapoor Zayed Khan
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अमीषा पटेल को लोगों ने हिट अभिनेत्री माना था। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर जमीन पर आ गिरा। आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कह चुके हैं कि वह अभिनय की जगह अपने अकेडमी प्रोफेशन को चुनतीं तो शायद बेहतर होता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flopped Star Kids In Bollywood tanisha mukherjee fardeen khan Tusshar Kapoor Zayed Khan
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन खान
दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को एक्टिंग विरासत में मिली। उनके दादा जुल्फिकार अली शाह भी एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे। फरदीन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्रेम अगन से की। इसके लिए उन्होंने फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद जंगल, प्यार तूने क्या किया, लव के लिए कुछ भी करेगा जैसी फिल्मों में वो नजर आए। हीरो बनकर कामयाब न हुए तो साइड एक्टर बनकर भी काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में आई 'दूल्हा मिल गया' थी। अब फरदीन फिल्मों से दूर रहकर अपना बिजनेस संभालते हैं।

Flopped Star Kids In Bollywood tanisha mukherjee fardeen khan Tusshar Kapoor Zayed Khan
हरमन बावेजा - फोटो : Instagram

हरमन बावेजा
निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने जब फिल्मों में एंट्री की तो उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। लेकिन उनका करियर बस कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू करने के बाद हरमन को बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई। उनकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। 

विज्ञापन
Flopped Star Kids In Bollywood tanisha mukherjee fardeen khan Tusshar Kapoor Zayed Khan
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जायद खान
अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान ने 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। स्टार किड होने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उनकी पहचान बस एक साइड एक्टर तक रह गई। उनकी आखिरी फिल्म शराफत गई तेल लेने थी, जो साल 2015 में आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed