फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्यों सलमान खान ने बदला अपना बर्थडे प्लान, शाहरुख सहित ये सितारे होंगे जश्न में शामिल

Fri, 27 Dec 2019 07:47 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 27 Dec 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
for Sister Arpita Salman Khan will celebrate his birthday at Sohail Khan home With Shah Rukh khan
सलमान, शाहरुख

सलमान खान इस जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बनने जा रहे हैं। उनकी बहन अर्पिता के घर नन्हा मेहमान आने वाला है और डॉक्टरों के अनुमान के मुताबिक ये नन्हा मेहमान ठीक सलमान के जन्मदिन पर ही इस दुनिया में आंखे खोल सकता है। इसी के चलते सलमान इस बार अपना जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस की बजाय अर्पिता की डिलीवरी वाले अस्पताल के निकट अपने भाई सोहेल खान के घर पर मनाएंगे। 



for Sister Arpita Salman Khan will celebrate his birthday at Sohail Khan home With Shah Rukh khan
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर अपने जन्मदिन उत्सव को निजी रखने वाले हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने इस बार अपने जन्मदिन की योजना लीक कर सबको चौंका दिया। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि सलमान की बहन अर्पिता बहुत ही जल्द एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में सलमान खान अपनी बहन से दूर नहीं जाना चाहते और ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बहन के साथ बिताना चाहते हैं।

for Sister Arpita Salman Khan will celebrate his birthday at Sohail Khan home With Shah Rukh khan
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram

एक नजदीकी सूत्र ने खुलासा किया कि सलमान ने कुछ पेशेवर और व्यक्तिगत कारणों से इस साल की यह योजना बनाई है। सूत्र ने बताया, 'सलमान ईद 2020 पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अर्पिता ने अपनी सी-सेक्शन डिलीवरी खार के हिंदुजा हेल्थकेयर सर्जिकल में 27 दिसंबर को निर्धारित की है क्योंकि वह चाहती हैं कि उसका होने वाला बच्चा सलमान के साथ अपना जन्मदिन साझा करे। इसलिए परिवार ने पाली हिल निवास पर ही अपने इस खास दिन का जश्न धूमधाम से मनाने की योजना बनाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
for Sister Arpita Salman Khan will celebrate his birthday at Sohail Khan home With Shah Rukh khan
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

सलमान के जन्मदिन पर आने वाले मेहमानों की सूची में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, डेविड और वरुण धवन, कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, और जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं। दबंग 3 की सफलता का मजा ले रहे प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी पार्टी में मौजूद रहेंगे। इससे पहले सलमान अपना हर जन्मदिन अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर ही मनाते रहे हैं।

पढ़ें: कंगना के बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का जवाब, लिखा- 'एक दिहाड़ी मजदूर भी टैक्स देता है'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed