फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच हसीनाएं जिन्हें सलमान की वजह से मिला बॉलीवुड में काम, लेकिन आज भी हैं एक हिट की मोहताज

Fri, 27 Dec 2019 07:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 27 Dec 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Birthday: Bhumika Chawla To zareen khan Actress Who Launched By Salman Khan
- फोटो : social media

सलमान खान ने कितनी हीरोइनों को लॉन्च किया है? सोच कर देखिए, तीन, चार या पांच। सलमान खान ने अब तक न जाने कितने स्टार्स की किस्मत चमकाई है। हाल ही में सलमान ने महेश मांजरेकर की बेटी सई को अपनी फिल्म दबंग 3 से लॉन्च किया है। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। आज आपके सामने पेश है लिस्ट उन हसीनाओं की जिन पर हिंदी सिनेमा के भाईजान ने दिल खोलकर प्यार लुटाया।

Salman Khan Birthday: Bhumika Chawla To zareen khan Actress Who Launched By Salman Khan
SNEHA ULLA
स्नेहा उलाल
स्नेहा काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। सलमान खान ने उन्हें फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से लॉन्च किया। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा। लेकिन स्नेहा अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
Salman Khan Birthday: Bhumika Chawla To zareen khan Actress Who Launched By Salman Khan
ZAREEN KHAN

जरीन खान
सलमान ने जरीन खान को लॉन्च किया तब कहा गया कि जरीन की शक्ल काफी हद तक कटरीना से मिलती-जुलती है, इसलिए सलमान ने उन्हें लॉन्च किया। सलमान ने जरीन को फिल्म "वीर" में काम करने का मौका दिया। इसके बाद जरीन ने कई फिल्मों में काम किया। दोनों आज बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। हालांकि जरीन का करियर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अब भी वह सोलो हिट के लिए तरह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday: Bhumika Chawla To zareen khan Actress Who Launched By Salman Khan
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना कैफ
कटरीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल। फिल्म बूम से जिस तरह उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आए सलमान खान। सलमान ने उन्हें अपने फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में रोल दिया और यहां से कटरीना का करियर भी बिना ब्रेक के चल पड़ा। दोनों के अफेयर की चर्चा भी हुई लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। आखिरी बार कटरीना को सलमान के साथ 'भारत' में देखा गया था।

विज्ञापन
Salman Khan Birthday: Bhumika Chawla To zareen khan Actress Who Launched By Salman Khan
tere naam

भूमिका चावला
भूमिका चावला को बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट सलमान खान को जाता है। भूमिका और सलमान खान को फिल्म 'तेरे नाम' में साथ देखा गया था। फिल्म हिट रही थी साथ ही दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की गई। लेकिन इसके बाद भूमिका दक्षिण भारतीय सिनेमा तक ही सिमटकर रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed