फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोर्ब्स ने सोनू सूद को लीडरशीप अवॉर्ड से किया सम्मानित, अभिनेता ने जताया आभार

Fri, 26 Mar 2021 05:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Forbes India Honoured Sonu Sood Leadership Award 2021 As Covid 19 Hero Actor Reacted
सोनू सूद - फोटो : Twitter

अभिनेता सोनू सूद ने बीते साल कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये और लोगों ने भी उनके काम की काफी सराहना की। इन कार्यों के लिए सोनू को अब तक कई पुरस्कारों और उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद अब अभिनेता को फोर्ब्स की तरफ से लीडरशिप अवॉर्ड 2021 दिया गया है।



 
Forbes India Honoured Sonu Sood Leadership Award 2021 As Covid 19 Hero Actor Reacted
सोनू सूद - फोटो : instagram/colorstv

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है। इस अवॉर्ड में उन्हें कोविड-19 हीरो बताया गया है। उन्होंने हाथ जोड़कर आभार जताया है। कोविड-19 की वजह से सोनू ने इस अवार्ड को वर्चुअल तौर पर हासिल किया। फोर्ब्स इंडिया के फेसबुक पेज के अनुसार, सोनू सूद ने प्रवासी रोजगार पर बात की और अगले पांच वर्षों के लगभग 10 करोड़ लोगों के साथ जुड़ने का दावा किया। प्रवासी श्रमिक की एक डिजिटल पहचान होगी जो उनके काम के घंटे, हेल्थ केयर बेनिफिट और उनकी लाइउ को ट्रैक करेगी।

Forbes India Honoured Sonu Sood Leadership Award 2021 As Covid 19 Hero Actor Reacted
विमान पर सोनू सूद की तस्वीर - फोटो : Twitter

इससे पहले घरेलू उड़ान कंपनी स्टाइस जेट ने कोरोना काल के दौरान सोनू सूद के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उनकी एक फोटो अपने प्लेन पर लगाई थी और उन्हें खास अंदाज में सैल्यूट किया था। स्टाइस जेट ने सोनू सूद को सम्मानित करने के लिए अपने बोइंग  737 विमान पर अभिनेता की एक तस्वीर लगाई थी और उस पर लिखा था, 'मसीहा सोनू सूद को सलाम।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forbes India Honoured Sonu Sood Leadership Award 2021 As Covid 19 Hero Actor Reacted
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इस पर अभिनेता सोनू सूद ने कंपनी स्टाइस जेट का आभार जताते हुए लिखा था, 'मैं मोगा से मुंबई पहली बार सामान्य दर्जे का टिकट लेकर आया थाl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं माता-पिता को बहुत मिस कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Forbes India Honoured Sonu Sood Leadership Award 2021 As Covid 19 Hero Actor Reacted
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : India West

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद ने हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। अब वह तेलुगू फिल्म 'आचार्य' में मेगास्टर चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे। सोनू सूद की हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो 'दबंग', 'जोधा अकबर', 'शूटआउट एट वडाला', 'हैपी न्यू ईयर', 'सिंबा' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed