फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor: जब नीतू कपूर की यादों को लेकर बेचैन हुए थे ऋषि कपूर, टेलीग्राम भेजकर कही दिल की ये बात

Fri, 26 Mar 2021 05:42 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Mar 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Rishi Kapoor Proposed Neetu Kapoor Via Telegram
नीतू कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संगीत हर दौर में बदला है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली, वो है संगीत के प्रति लोगों का प्यार। संगीत को कोने-कोने में फैलाने में म्यूज़िक इंडस्ट्री का खास रोल रहा है। लेकिन इन दिनों ये काम म्यूजिक रियलिटी शोज ने संभाला हुआ है। लोगों का मनोरंजन करने के साथ साथ ‘इंडियन आइडल’ ने देश को तमाम नई प्रतिभाओं से भी मिलवाया है और इन उभरती प्रतिभाओं से मिलने हर हफ्ते कोई न कोई मशहूर हस्ती भी आ ही जाती है। इस बार नंबर लगा एक सुपरस्टार की बहू, एक सुपरस्टार की बीवी और एक सुपरस्टार की मां नीतू कपूर का।

Indian Idol 12: Rishi Kapoor Proposed Neetu Kapoor Via Telegram
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : sony tv Instagram

अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद ये पहला मौका रहा जब नीतू कपूर ने किसी टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग हाल ही में पूरी करके लौटी हैं और नीतू कपूर को मंच पर पाकर शो बनाने वाले भी खुद पर काबू नहीं रख सके। शो के इस एपीसोड की थीम रखी गई है ऋषि कपूर और नीतू कपूर स्पेशल।

Indian Idol 12: Rishi Kapoor Proposed Neetu Kapoor Via Telegram
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान दानिश और नचिकेत ने 'बचना ऐ हसीनों' और 'छूकर मेरे मन को' जैसे गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस के बाद नीतू ने बताया कि वह शुरू से ऋषि कपूर के काफी करीब रहीं और यहां तक कि लड़कियों को इम्प्रेस करने में तब तक उनकी मदद भी किया करती थीं। ये उन दिनों की बात है जब दोनों ने आपस में डेटिंग शुरू नहीं कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Rishi Kapoor Proposed Neetu Kapoor Via Telegram
नीतू कपूर

बातों बातों में नीतू कपूर ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर को वह बहुत क्यूट और स्वीट लगती थीं और ये दोनों एक दूसरे को बॉब कहकर बुलाते थे। दोनों ने एक दूसरे को यही खास निकनेम दिया हुआ था। इस दौरान नीतू ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम भेजकर प्रपोज़ किया था।

विज्ञापन
Indian Idol 12: Rishi Kapoor Proposed Neetu Kapoor Via Telegram
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media

शो की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर की वैसे तो तमाम यादें नीतू कपूर ने उनके फैंस के साथ साझा की लेकिन सबसे भावुक लम्हा रहा दोनों की शादी और उससे पहले ऋषि कपूर का नीतू कपूर का हाथ मांगना। नीतू बताती हैं,  "ऋषि कपूर उस समय पेरिस में थे और मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। अचानक मुझे ऋषि का टेलीग्राम मिला कि वह मुझे बहुत मिस करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed