Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Famous cameraperson suchismita routray selling momos after lockdown corona has worked with amitabh bachchan and alia bhatt stars
{"_id":"605d89f88ebc3e591f4957da","slug":"famous-cameraperson-suchismita-routray-selling-momos-after-lockdown-corona-has-worked-with-amitabh-bachchan-and-alia-bhatt-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदहाल जिंदगी: अब मोमोज बेच कर गुजारा कर रही ये लड़की, कभी अमिताभ-आलिया संग किया था काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदहाल जिंदगी: अब मोमोज बेच कर गुजारा कर रही ये लड़की, कभी अमिताभ-आलिया संग किया था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suchismita Routray
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस जब देश में अपने पैर पसार रहा था तो इसे बस कुछ पल की मुश्किल ही समझा गया था। उस वक्त कोई भी नहीं जान पाया कि इस वायरस के चलते लोग जिंदगी, करियर, रोजगार सब कुछ खो देंगे। साल 2020 में मार्च के बाद से देश में कोरोना को तेजी से बढ़ते देखा गया जिसके बाद लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। इस महामारी का असर बॉलीवुड की फीमेल कैमरापर्सन सुचिष्मिता रोत्रेय पर भी पड़ा जिन्होंने कभी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
2 of 5
Suchismita Routray
- फोटो : Social media
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सितारों संग काम कर चुकीं सुचिष्मिता आज ओडिशा में मोमोज बेच रही हैं। बड़ी-बड़ी फिल्मों में कैमरे के पीछे काम करनी वाली सुचिष्मिता को अब मोमोज बेचना पड़ रहा है जिससे वो रोज की 300-400 रुपये की कमाई करती हैं।
3 of 5
Suchismita Routray
- फोटो : social media
महामारी ने लाखों लोगों के रोजगार पर असर डाला है और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि जहां बड़े सितारों की जिंदगी फिर से वैसे ही शुरू हो गई तो सुचिष्मिता जैसे कलाकारों के लिए हालात एकदम से बदल गए। उनकी माने तो लॉकडाउन से पहले सब कुछ ठीक था। काम भी मिल रहा था और नए अवसर भी आते दिख रहे थे। कोरोना ने उनकी जिंदगी में ऐसा स्पीड ब्रेकर लगाया कि उनके हाथ से काम छूट गया। अब वो मोमोज बेच के अपना पेट पाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suchismita Routray
- फोटो : social media
एक चैनल से बात करते हुए सुचिष्मिता ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो ओडिया साइन इंडस्ट्री में काम करने लगीं थीं और फिर 2015 में मुंबई आ गई। धीरे धीर काम मिलना शुरू हुआ। इसके बाद 6 साल तक वो असिस्टेंट कैमरा पर्सन के रुप में काम करती रहीं। फिर कोरोना ने दस्तक दी और सबकुछ बदल गया।
विज्ञापन
5 of 5
Suchismita Routray
- फोटो : Social media
अब सुचिष्मिता कटक में ही अपनी मां संग रहती हैं। वो अपने घर में अकेले कमाई करने वाली हैं और उनके पिता का भी निधन हो गया है। इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिल रहा है। कोरोना केस की बात करे तो भारत के 6 राज्यों में सबसे ज्यादा इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी आए दिन कोरोना केसेज बढ़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।