{"_id":"60976b17b599972cbe7599a2","slug":"forgotten-bollywood-actress-sonu-walia-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहां गई 'खून भरी मांग' की वो हीरोइन, जिसके लिए रेखा को दगा देने पर मजबूर हो गए थे कबीर बेदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहां गई 'खून भरी मांग' की वो हीरोइन, जिसके लिए रेखा को दगा देने पर मजबूर हो गए थे कबीर बेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 09 May 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सोनू वालिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने समय से आगे निकलकर बोल्ड सीन फिल्माए और दर्शकों का दिल जीता। बात चाहे जीनत अमान की करें या फिर शर्मिला टैगोर की। ये ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने समय में बेहद बोल्ड सीन्स अदा किए हैं। सोनू वालिया भी ऐसी ही हीरोइन रही हैं। अब बेशक नाम से आप उन्हें न पहचानते हों लेकिन अगर आपने 'खून भरी मांग' फिल्म देखी है तो आपको उनका चेहरा जरूर याद आ जाएगा। गुमनाम सितारे में आज बात करेंगे सोनू वालिया की।
Trending Videos
2 of 7
Sonu Walia
- फोटो : twitter
19 फरवरी, 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मी सोनू वालिया एक समय में सिनेमा की जान हुआ करती थीं। सोनू ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे पत्रकारिता की स्टूडेंट भी रहीं। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोनू वालिया ने मॉडलिंग में जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सोनू वालिया
- फोटो : सोशल मीडिया
छरहरी काया वालीं सोनू ने जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा लिया। इसके बाद सोनू ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और साल 1985 का ताज अपने नाम करने में कामयाब रहीं। मिस इंडिया बनने के बाद सोनू को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे।
4 of 7
सोनू वालिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1988 में सोनू वालिया ने फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में वह लव ट्राएंगल की भूमिका में थीं। दरअसल रेखा के पति यानी कबीर बेदी को सोनू से प्यार हो जाता है फिर क्या वे अपनी पत्नी को मगरमच्छ के हवाले कर देते हैं और लग जाते हैं सोनू से इश्क फरमाने में। इसमें बेशक रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
5 of 7
सोनू वालिया
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'आकर्षण' में सोनू वालिया ने बेहद बोल्ड सीन दिए। उस दौर में इतने बोल्ड सीन पर्दे पर फिल्माना बेहद कठिन होता था। झरने के किनारे फिल्माए गए उनके एक सीन ने तो हंगामा ही मचा दिया। उनकी मुख्य फिल्मों में दिल आशना है, खेल, स्वर्ग जैसा घर, आकर्षण, अपना देश पराए लोग, तूफान और तहलका शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X