सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मदर्स डे: मां शर्मिला टैगोर के काम के दिनों को सोहा ने किया याद, बोलीं- मांओं के अपने सपने होते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 09 May 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan Recalls Her Mom Sharmila Tagore's Work And Says Mothers Have Their Own Dreams
सोहा अली खान और शर्मिला टैगोर
यूं तो मां के लिए प्यार जताने के लिए कोई खास दिन नहीं होता लेकिन आज नौ मई को हम 'मदर्स डे' मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना मांओं के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपनी मां और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि जब वे सभी छोटे थे तो उनकी मां किस तरह से काम और घर को संभालती थीं। बता दें, शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी के तीन बच्चें हैं, सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान।
Trending Videos
Soha Ali Khan Recalls Her Mom Sharmila Tagore's Work And Says Mothers Have Their Own Dreams
पटौदी परिवार

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने बताया कि, 'जब हम बच्चे थे तो हमने साथ में कई त्योहार कई जन्मदिन मिस किए लेकिन फिर भी हम कभी मां के खिलाफ नहीं हुए। जब मां के काम के लिए बाहत जाती थीं तो मैं उनके लिए खत लिखा करती थीं, जो कि पापा हर रविवार को पोस्ट करते थे। आज जब मैं बाहर होती हूं तो मेरी बेटी इनाया मुझे वीडियो कॉल करती हैं। अब हमारे पास पहले जैसा ऑप्शन नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan Recalls Her Mom Sharmila Tagore's Work And Says Mothers Have Their Own Dreams
शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी

सोहा अली खान ने आगे कहा, 'एक बार मां ने कहा था कि उनके लिए काम करने वालीं मां होना मुश्किल था। आपके अपने साथ काफी सख्त होना पड़ता है। ऐसे कई मौके आते हैं जब आप साथ नहीं होते। जैसे कि हमारे जन्मदिन मिस होते थे क्योंकि उनके काम का शेड्यूल तय होता था। लेकिन हमने कभी भी इसके लिए उनसे शिकायत नहीं की। बल्कि हम जब एक साथ होते थे जब सेलिब्रेट करते थे।'

Soha Ali Khan Recalls Her Mom Sharmila Tagore's Work And Says Mothers Have Their Own Dreams
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'मेरी मां की जगह मेरे पापा घर की जिम्मेदारियां उठाते थे। जब मैं हुई तो मेरे पापा घर पर रहने लगे। हमने वैसे कभी नहीं देखा कि मां घर पर रहती हो और पापा काम के लिए बाहर जाते हो। हमारे घर पर हमने इसका एकदम उलट देखा। पापा हमारे साथ होते थे और मां काम के लिए जाती थीं।'

विज्ञापन
Soha Ali Khan Recalls Her Mom Sharmila Tagore's Work And Says Mothers Have Their Own Dreams
सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया

सोहा अली खान ने बताया कि, 'इससे हमने सीखा कि मां के भी अपने सपने होते हैं, उनका करियर और ख्वाहिशें होती हैं। जिसके लिए हमें एक सपोर्टिव माहौल बनाना चाहिए।' पिछले दिनों सोहा अली खान ने अपने पैतृक घर पटौदी पैलेस की कुछ तस्वीरें साझा कीं थीं। सोहा वहां अपने पति और अभिनेता कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ छुट्टियां बिताने गईं थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed