वैसे तो हर दिन ही मां का है, लेकिन एक खास मौके पर स्पेशल फील कराने के लिए दुनिया भर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी-अपनी मां के साथ खूब फोटोज शेयर की हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। इनमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के सितारे शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
Mother's Day 2021: बॉलीवुड सितारों ने शेयर कीं अपनी मां के साथ तस्वीरें, खूब लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी आज मदर्स डे मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कई तस्वीरें हैं, जिसमें सुष्मिता अपनी मां और बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। सुष्मिता ने लिखा कि 'मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे पास तुम लोग हो। मेरी मां ने हर मुश्किलों का डटकर सामना किया है। आपके स्वास्थ्य की कामना करती हूं। मेरी रॉकस्टार।'
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा ने भी मदर्स डे के मौके पर मां को याद किया। अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'जब आप अपनी मां को खुश देखते हो तो आपको भी अच्छा लगता है। हैप्पी मदर्स डे मेरी मां। मेरी दुनिया तुम से ही है। मेरी मजबूती तुम ही हो।'
करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर का अंदाज हमेशा सबसे जुदा होता है। उसी खास अंदाज में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे की फोटो साझा करते हुए लिखा ‘आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है। और ये दोनों एक बेहतर कल के लिए मुझे उम्मीद देते हैं। सभी खूबसूरत और सशक्त माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं।’ खास बात यह है कि मदर्स डे के मौके पर करीना ने अपने छोटे बेटे की झलक दिखाई है, जिसे तैमूर गोद में लिए हुए हैं।
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री और दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। करिश्मा की एक फोटो में तीन माएं एक साथ बबीता, करीना और खुद करिश्मा नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा ‘मेरे जानने वालों में सबसे सशक्त मां...सभी माताओं को मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं। वर्चुअल हग।’

कमेंट
कमेंट X