सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ट्विटरः 'आप तो बिग बी से भी अच्छे अभिनेता हैं', यूजर ने की तारीफ तो अभिषेक बच्चन ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 09 May 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Abhishek bachchan responded to a user who said you are better actor than your father Amitabh Bachchan
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हैं, लेकिन आज तक उन्हें एक सफल हीरो का तमगा नहीं मिल पाया। हालांकि अभिषेक बच्चन का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है इसलिए उनके ट्विटर रिप्लाई की काफी तारीफ होती है। जूनियर बच्चन को अक्सर ट्रोलर्स को जवाब देना पड़ता है जो उनके अभिनय को लेकर सवाल उठाते हैं। हालांकि इस बार अभिषेक बच्चन ने उस यूजर को जवाब दिया है जिसने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें अमिताभ से भी अच्छा अभिनेता बताया है।

Trending Videos
Abhishek bachchan responded to a user who said you are better actor than your father Amitabh Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक यूजर ने ट्विटर पर अभिषेक की तारीफ में लिखा, 'मैंने बिग बुल देखी और मुझे ऐसा लगता है कि जब अभिनय की बात आती है तो आप अमिताभ बच्चन से भी अच्छा अभिनय करते हैं.....आप पर कृपा बनी रहे गुरू भाई'। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek bachchan responded to a user who said you are better actor than your father Amitabh Bachchan
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

यूजर से अपने अभिनय की तारीफ सुनकर अभिषेक ने लिखा, 'आपकी तारीफ का बहुत बहुत धन्यवाद लेकिन अभिनय के मामले में कोई भी, कोई भी मेरे पिता से बढ़कर नहीं हो सकता'। इतना ही नहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'अब और क्या चाहिए। अपने पिता की तरह या उनसे बेहतर होना सबसे बड़ी तारीफ होती है और बिग बी के लिए तो किसी भी तरह का संदेह ही नहीं है। अभिषेक आपकी परफॉरमेंस अच्छी होती जा रही है। आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए आपको शुभकामनाएं'।




Abhishek bachchan responded to a user who said you are better actor than your father Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने जब अभिनय में कदम रखा तब से ही उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से की जाती रही। हालांकि इस बात से अभिषेक कभी निराश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि, 'वो कभी भी अपने पिता की तरह अभिनय नहीं कर सकते हैं और ये उनके लिए गर्व की बात होगी अगर वो अपने पिता जैसा काम कर पाए'। अभिषेक ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमें 'गुरू', 'धूम', 'सरकार', 'बोल बच्चन' जैसी कई फिल्में शामिल है।

विज्ञापन
Abhishek bachchan responded to a user who said you are better actor than your father Amitabh Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्म 'बिग बुल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ की गई। अभिषेक बहुत जल्द 'बॉब बिश्वास' और सीरीज 'ब्रीद' के अगले सीजन में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed