एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान फरवरी माह में दूसरी बार माता-पिता बने थे। करीना ने बेटे को जन्म दिया था और उस वक्त से उनके फैंस छोटे नवाब को देखने के लिए बेताब थे। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो चुका है। करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे की खूबसूरत तस्वीर साझा कर दी है।
पहली फोटो: करीना ने दिखाई अपने दूसरे बेटे की तस्वीर, तैमूर की गोद में आराम फरमा रहे छोटे नवाब
करीना ने मदर्स डे के मौके पर बेटे की पहली फोटो फैंस के लिए शेयर की है। करीना ने छोटे बेटे की जो फोटो शेयर की है, उसमें बड़े भाई तैमूर छोटे भाई को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। फोटो में तैमूर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कराते नजर आ रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस के छोटे बेटे ने चेहरे पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर में करीना के बेटे का पूरा चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दोनों मुझे आशा देते हैं। एक बेहतर कल के लिए उम्मीद आप सभी को सुंदर मातृ दिवस की शुभकामनाएं, वहां से सशक्त माताओं को, विश्वास रखो।'
बता दें करीना ने 21 फरवरी 2021, को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के आते ही फैंस उसके दीदार को तरस गए थे। जन्म के बाद सैफ अली खान ने मां और बच्चे के स्वस्थ होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। करीना के पापा रणधीर कपूर, बेटा तैमूर और बहन करिश्मा कपूर सभी करीना की डिलीवरी के बाद उनसे मिलने अस्पताल गए थे।
करीना और सैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को करीना ने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बनें। करीना के छोटे बेटे की तस्वीर देखकर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
