{"_id":"60977a578ebc3e8dc50700a7","slug":"vijay-devarakonda-called-rowdy-by-his-family-and-know-his-net-worth-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Devarakonda: आलीशान घर के साथ इन लग्जरी चीजों के मालिक हैं 'अर्जुन रेड्डी', कभी किराए के लिए भी नहीं थे पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Devarakonda: आलीशान घर के साथ इन लग्जरी चीजों के मालिक हैं 'अर्जुन रेड्डी', कभी किराए के लिए भी नहीं थे पैसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 May 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का जन्मदिन नौ मई को होता है। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वैसे तो विजय के खाते में कई सुपरहिट फिल्मे हैं लेकिन साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को सबसे ऊपर रखा जाता है। विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड डेब्यू का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं। उनकी फिल्म 'लाइगर' आने वाली है। आज करोड़ों की कमाई करने वाले विजय देवरकोंडा के पास कभी किराये के भी पैसे नहीं थे। आज अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा के सफल फिल्मी करियर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उनका जन्म एक तेलुगू परिवार में हुआ था और उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव भी साउथ सिनेमा के टीवी स्टार रह चुके हैं। विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों के अलावा एक वजह से भी मशहूर हैं। ये वजह है उनका नाम 'राउडी'। कहा जाता है कि विजय बचपन से ही काफी मुंहफट थे और इसी वजह से उनका परिवार उन्हें 'राउडी' कहकर बुलाने लगा।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से किया था। इस फिल्म में दर्शकों ने विजय की एक्टिंग को काफी सराहा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। साल 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'पेली चोपुलु' में विजय ने काम किया। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता, लेकिन विजय देवरकोंडा को और ज्यादा पहचान साल 2017 में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। इस फिल्म से उनके ना केवल दक्षिण भारत में प्रशंसकों की संख्या बढ़ी बल्कि उत्तर भारत के दर्शकों ने भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय देवरकोंडा
एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई बार तो ऐसा होता था कि उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया। आज शानदार अभिनेता के अलावा विजय देवरकोंडा एक फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम हिल एंटरटेनमेंट हैं। उन्होंने इसके तहत 'मीकू माथरेम चेपथा' (Meeku Maathrame Cheptha) फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा विजय देवरकोंडा की आय का स्त्रोत उनके ब्रांड भी हैं। उनके क्लोथ ब्रांड का नाम 'राउडी वियर' है।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
एक्टर विजय देवराकोंडा और उनका परिवार हैदराबाद के एक आलीशान बंगले में रहता है। जानकारी के मुताबिक जुबली हिल इलाके में स्थित विजय के घर की कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपये है। बता दें विजय देवरकोंडा का नाम साल 2019 में फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में आया था। महज 30 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। एक वक्त ऐसा भी था जब अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था। आज विजय देवरकोंडा के जन्मदिन के खास मौके पर आप उनकी कोई हिट फिल्म देखना चाहते हैं तो 'डियर कामरेड', 'मेहनती' 'अर्जुन रेड्डी' और 'वर्ल्ड फेमस लवर' जैसी फिल्मों में से कुछ देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।