सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी, साउथ के माने जाते हैं यंग सुपरस्टार्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 09 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda and Sai pallavi share their birthday on 9 may both stars own luxurious cars
विजय देवरकोंडा, साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा के हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा इस 9 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। यूथ के बीच उनकी अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। वहीं दूसरी तरफ तेलुगु स्टार साई पल्लवी भी 9 मई को ही अपना जन्मदिन मनाती हैं। दिलचस्प बात है कि साउथ के दोनो सितारे एक ही दिन अपना जन्मदिन साझा करते हैं। वैसे इन दोनों सितारों की एक बात और कॉमन है और वो ये कि दोनों ही महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं कि कौन सी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं ये यंग सुपरस्टार।

Trending Videos
Vijay Devarakonda and Sai pallavi share their birthday on 9 may both stars own luxurious cars
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा

विजय साउथ के मशहूर सितारे हैं और उन्हें मंहगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास Ford Mustang हैं जिसकी कीमत करीब 75 लाख रूपय है। ये उनकी सबसे पसंदीदा गाड़ी में से एक है। वहीं इसके अलावा उनके पास BMW 5 series, Mercedes Benz GLC Class भी है जिसमें वो कभी कभी शूटिंग के लिए भी ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda and Sai pallavi share their birthday on 9 may both stars own luxurious cars
विजय देवरकोंडा - फोटो : ट्विटर

बात करें विजय के फिल्मी करियर की तो फिल्म 'अर्जन रेड्डी' से उन्हें खूब सफलता मिली। फैंस के बीच उनका क्रेज है और लड़कियां तो उनके गुड लुक्स की दीवानी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा विजय बहुत जल्द अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। विजय बॉलीवुड में कई बड़े सितारों को टक्कर देंगे।




View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

Vijay Devarakonda and Sai pallavi share their birthday on 9 may both stars own luxurious cars
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी

अपने अभिनय के साथ साथ अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली साई पल्लवी भी गाड़ियों का शौक रखती हैं।  Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red साई के गैराज में मौजूद है।
विज्ञापन
Vijay Devarakonda and Sai pallavi share their birthday on 9 may both stars own luxurious cars
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

साई के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 से फिल्म 'कस्थुरी मान' से अपने करियर की शुरूआत की थी। हालांकि फिल्म 'प्रेमम' में रोल मलार के किरदार से उन्हें पहचान मिली। अच्छे अभिनय करने के साथ साथ साई अपने डांस के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। साई ने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। अभी तक पल्लवी ने महज 15 फिल्मों में अभिनय किया है और इतने कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। साई अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi.senthamarai)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed