फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के जेएनयू जाने पर आया भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर का बयान, कही ये बात

Sat, 11 Jan 2020 04:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jan 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Former RBI governor Raghuram Rajan support Deepika Padukone on her jnu visit
Raghuram Rajan and Deepika Padukone - फोटो : Social Media

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने जेएनयू जाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट 'लिंक्डइन' पर करीब 650 शब्दों के अपने ब्लॉग में जेएनयू, लोकतंत्र और भारत के मौजूदा हालात पर कई बातें लिखी हैं। राजन ने दीपिका के अलावा अपने ब्लॉग में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की भी इशारों ही इशारों में तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह लवासा ने अपने और अपने परिवार के उत्पीड़न के बावजूद काम करना जारी रखा, उससे पता चलता है कि आज भी कुछ लोग सच्चाई, स्वतंत्रता और इंसाफ के लिए न सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं बल्कि आदर्शों के लिए त्याग भी करते हैं।

Former RBI governor Raghuram Rajan support Deepika Padukone on her jnu visit
जेएनयू में प्रदर्शन करते छात्रक्ष - फोटो : PTI

रघुराम राजन ने अपने ब्लॉग में जो लिखा है, उसका सार कुछ इस तरह है:-
हाल के दिनों में भारत से आने वाली ख़बरें चिंताजनक रही हैं। नकाबपोश हमलावरों का एक समूह भारत की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में घुस गया। हमलावर कैंपस में घंटों तक उत्पात मचाते रहे, छात्रों और फैकल्टी सदस्यों पर हमले करते रहे लेकिन पुलिस को इसकी जरा भी भनक भी नहीं लगी। अब तक ये साफ नहीं है कि हमलावर कौन थे लेकिन ये जरूर साफ़ है कि जिन पर हमला हुआ वो एक्टिविस्ट थे। ये भी साफ है कि इसमें न तो सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासन और न ही पुलिस ने कोई दखल दिया।

Former RBI governor Raghuram Rajan support Deepika Padukone on her jnu visit
रघुराम राजन - फोटो : Getty Images - file

ये सब देश की राजधानी दिल्ली शहर में हुआ, जो अक्सर हाई अलर्ट पर रहती है। जब मशहूर विश्वविद्यालय भी युद्धक्षेत्र बन जाएं तब ऐसे आरोप विश्वसनीय लगने लगते हैं कि सरकार विरोधी आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। अपने नेतृत्व को दोषी ठहराना आसान होता है लेकिन हम जैसे गौरवशाली लोकतंत्र में जनता के तौर हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है क्योंकि हम नागरिकों ने ही नेताओं को गद्दी पर बिठाया है और उनके घोषणापत्र को चुपचाप स्वीकार किया है। यही वजह है कि नेताओं ने हमारी चुप्पी को अपना आदेश बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former RBI governor Raghuram Rajan support Deepika Padukone on her jnu visit
JNU celebrity protest - फोटो : twitter
सरकार से कुछ उम्मीद थी
हममें से कुछ लोगों को उम्मीद थी सरकार आर्थिक एजेंडे पर काम करेगी। कुछ लोग नेताओं के भाषण से सहमत हुए, उन भाषणों से सहमत हुए जिन्होंने हमारे पूर्वाग्रहों को हवा दी। हममें से कुछ लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। हमें लगा कि राजनीति किसी और की समस्या है। हममें से कुछ लोगों को आलोचना करने से डर लगा था। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि हमने आलोचना करने वालों का बुरा हश्र होते हुए देखा था। लेकिन आखिरकार, लोकतंत्र सिर्फ एक अधिकार ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। ये देश की सुरक्षा करने का दायित्व भी है, सिर्फ चुनाव वाले दिन ही नहीं बल्कि हर रोज।
विज्ञापन
Former RBI governor Raghuram Rajan support Deepika Padukone on her jnu visit
जनता को पसंद आया आरबीआई गर्वनर का काम - फोटो : Reuters

खुशकिस्मती से हाल के दिनों में भारत से आने वाली कुछ खबरें उत्साह बढ़ाने वाली भी रहीं। जब देश में अलग-अलग धर्मों के युवा, हिंदू और मुसलमान युवा, हाथों में हाथ डालकर और राष्ट्रध्वज लिए, नेताओं के थोपे नकली अलगाव को ठुकराकर एक साथ मार्च करते हैं तो यह दिखाता है कि हमारे संविधान की मूलभूत भावना आज भी उज्ज्वल है। जब प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी अपनी 'ड्रीम जॉब' से इसलिए इस्तीफा दे देते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वो ठीक तरह से अपना फर्ज निभा पा रहे हैं तो वो इस बात की जीती-जागती मिसाल होते हैं कि हमें आजादी दिलाने वाले पूर्वज हमें आज भी प्रेरित कर रहे हैं। जब एक चुनाव आयुक्त बिना अपने परिवार के उत्पीड़न की परवाह किए पूरी निष्पक्षता से अपना काम करता है तो वो ये सुनिश्चित करता है कि मूल्य पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं। जब मीडिया के कुछ लोग बिना थके हुए सच्चाई तक पहुंचने के लिए काम करते हैं जबकि उन्हीं के साथी सरकारी दबाव के आगे घुटने टेक देते हैं, तो वे ये दिखाते हैं कि एक गणतंत्र का जिम्मेदार नागरिक कैसा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed