Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
former West Indies cricketer Vivian Richards and Actress Neena Gupta daughter Masaba Gupta gives befitting reply to a troll
{"_id":"62ced227b880ae5d174f11ec","slug":"former-west-indies-cricketer-vivian-richards-and-actress-neena-gupta-daughter-masaba-gupta-gives-befitting-reply-to-a-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Masaba Gupta: तीखे जवाब के साथ नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बंद की ट्रोल की बोलती, बोलीं- मेरा दिमाग चाकू...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Masaba Gupta: तीखे जवाब के साथ नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बंद की ट्रोल की बोलती, बोलीं- मेरा दिमाग चाकू...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 13 Jul 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीना गुप्ता-मसाबा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। भले ही वह प्रत्यक्ष रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई नहीं हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। मसाबा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और अक्सर यहां अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। यूं तो उनकी तस्वीरों पर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं। मगर, सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रोल्स की भी कमी नहीं है। हाल ही में एक ट्रोल ने मसाबा पर भी निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन मसाबा ने तीखा जवाब देकर उसकी बोलती बंद करा दी।
मसाबा गुप्ता से एक सोशल मीडिया यूजर ने गलत तरीके से बात की। यूजर ने कहा, 'खराब दिखती है, लेकिन इसके बाद भी फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही है।' मगर, मसाबा ने बेहद स्मार्ट अंदाज में यूजर को जवाब दिया। मसाबा ने बता दिया कि वह मानसिक रूप से इतनी मजबूत हैं कि कोई भी उन्हें आहत नहीं कर सकता है। यूजर के बेतुके कमेंट का उन्होंने बिंदास होकर ऐसा जवाब दिया कि उसे चुप होना पड़ा।
3 of 4
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता
- फोटो : Instagram
मसाबा ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा है, 'यह क्यूट है। किसी भी इंडस्ट्री में होने के लिए प्रतिभा होनी चाहिए। कड़ी मेहनत करनी आनी चाहिए और अनुशासन होना चाहिए। मेरे चेहेर की जहां तक बात है तो यह मेरे लिए बोनस है। मेरा दिमाग चाकू की बराबर शार्प है।' बता दें कि मसाबा गुप्ता ने बाकायदा इसका स्क्रीनशॉट भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीना गुप्ता-मसाबा
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि मसाबा आखिरी बार वेब शो 'मसाबा मसाबा' में अपनी मां नीना गुप्ता के साथ नजर आईं थीं। अब वह इस शो के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि हाल ही में मसाबा ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।