आज शुक्रवार का दिन है और आज सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आज आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की कोड नेम तिरंगा रिलीज हो रही है। इससे पहले पिछले हफ्ते में गॉडफादर और गुडबाय पर्दे पर आई थी। दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। इसके अलावा टिकट खिड़की पर अभी भी पोन्नियन सेल्वन और विक्रम वेधा चल रही हैं। इसी बीच गुरुवार को हुई फिल्मों कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है-
Box Office Report: सुस्त पड़ी 'पीएस-1' की रफ्तार, 'डॉक्टर जी' बन अमिताभ और ऋतिक को टक्कर दे पाएंगे आयुष्मान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडबाय
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ओपनिंग डे से ही धीमी शुरूआत करने वाली ये फिल्म अब फ्लॉप की कैटेगरी में जा रही है। बुधवार को इस फिल्म ने महज महज 45 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने गुरुवार को 40 लाख का कलेक्शन किया है। अब गुडबाय का कुल कारोबार 6.01 करोड़ रुपये हो गया है।
Bigg Boss 16: अंकित ने खोली घरवालों की पोल, अर्चना को मिली कड़ी सजा; जानें 13वें एपिसोड में क्या-क्या हुआ?
गॉडफादर
चिरंजीवी और सलमान खआन स्टारर ये फिल्म भी टिकट खिड़की पर दर्शकों को बटोरने में नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वहीं चिरंजीवी की उपस्थिति से भी खास फर्क पड़ता नजर नहीं आया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से गॉडफादर ने 9वें दिन महज 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब गॉडफादर का कुल कारोबार 67.49 करोड़ रुपये हो गया है।
पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानि पीएस-1 ने सिनेमघरों में शानदार ओपनिंग की थी। शुरुआती कुछ दिनों तक तो फिल्म का कारोबार ठीक-ठाक रहा, लेकिन अब इसका कलेक्शन भी गिरने लगा है। पोन्नियन सेल्वन के 14वें दिन का कारोबार भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन 2.90 करोड़ रहा है। पीएस-1 का कुल कलेक्शन 230.51 करोड़ रुपये हो गया है।
विक्रम वेधा
विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए ऋतिक ने बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की है। उम्मीद थी कि ये फिल्म भी उनकी अन्य एक्शन फिल्मों की तरह धांसू निकलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से चल रही ये फिल्म अब फ्लॉप की कैटेगरी में जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से गुरुवार को विक्रम वेधा का कारोबार महज 95 लाख रुपये रहा। फिल्म का कलेक्शन करोड़ से सिमटकर लाखों में आ गया है।