फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: राज कुंद्रा की 'यूटी 69' पर भारी पड़ी '12वीं फेल', 'आंख मिचोली'-'द लेडीकिलर' का ऐसा रहा हाल

Sat, 04 Nov 2023 08:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Nov 2023 08:03 AM IST
विज्ञापन
Friday box office report 12th fail UT 69 leo tejas Three Of Us ladykiller Hukus Bukus Aankh Micholi lakeerein
12वीं फेल-यूटी 69 - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को सिनेमाघर कुछ नई फिल्मों से गुलजार हुआ, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस को रोशन नहीं कर पाई। शुक्रवार को राज कुंद्रा की 'यूटी 69' से लेकर 'हुकुस बुकुस', 'लकीरें', 'थ्री ऑफ अस', 'लेडीकिलर' समेत परेश रावल और मृणाल ठाकुर की 'आंख मिचोली' जैसी छह फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, पहले दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर मायूसी छा गई। वहीं विक्रांत मैसी की '12वीं' फेल ने नई फिल्मों को जबर्दस्त पटखनी देते हुए अच्छी कमाई की। कंगना की 'तेजस' और दलपति विजय की 'लियो' का हाल बेहाल रहा। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Friday box office report 12th fail UT 69 leo tejas Three Of Us ladykiller Hukus Bukus Aankh Micholi lakeerein
यूटी 69 - फोटो : सोशल मीडिया

यूटी 69
सबसे पहले बात करते हैं राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' की कमाई के बारे में। यह फिल्म शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के जेल में बिताए दिनों के अनुभव पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए राज ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही लड़खड़ा गई। तीन नवंबर को रिलीज हुई 'यूटी 69' पहले दिन ही लाखों में सिमट गई। फिल्म ने 10 लाख रुपये की कमाई करते हुए अपना खाता खोला।
Glam Fame: मुकेश छाबड़ा का जियो रियलिटी शो का जज बनने से इंकार, बोले, प्रतिभागियों से पैसे लेना बहुत गलत बात

Friday box office report 12th fail UT 69 leo tejas Three Of Us ladykiller Hukus Bukus Aankh Micholi lakeerein
हुकुस बुकुस - फोटो : सोशल मीडिया

हुकुस बुकुस
अरुण गोविल और दर्शील सफारी की 'हुकुस बुकुस' भी राज की 'यूटी 69' के साथ ही तीन नवंबर को रिलीज हुई। पहले दिन की कमाई के मामले में यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म एक पिता और बेटे के बिगड़े रिश्ते और उनके सिद्धांतों की कहानी दिखाती है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'हुकुस बुकुस' ने आठ लाख रुपये की कमाई की।
Ali Merchant: तीसरी बार दूल्हा बना यह एक्टर, लखनऊ में हुआ निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday box office report 12th fail UT 69 leo tejas Three Of Us ladykiller Hukus Bukus Aankh Micholi lakeerein
द लेडीकिलर - फोटो : सोशल मीडिया

द लेडीकिलर
तीन नवंबर को अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द लेडीकिलर' ने भी दस्तक दी। शुक्रवार को रिलीज हुई सभी फिल्मों की कमाई के मामले में 'द लेडीकिलर' सबसे नीचे पायदान पर है। पहले दिन यह फिल्म करोड़ तो क्या, बल्कि लाख रुपये तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। रिलीज के साथ ही फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। पहले दिन 'द लेडीकिलर' ने महज 32 हजार रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Friday box office report 12th fail UT 69 leo tejas Three Of Us ladykiller Hukus Bukus Aankh Micholi lakeerein
थ्री ऑफ अस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थ्री ऑफ अस
तीन नवंबर को रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में 'थ्री ऑफ अस' भी शामिल है। शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और स्वानंद किरकिरे की फिल्म भी पहले दिन लाखों में सिमट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'थ्री ऑफ अस' ने 10 लाख रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला।
Urfi Javed: उर्फी जावेद के फेक वीडियो पर मुंबई पुलिस ले लिया एक्शन, आईपीसी की कई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed