सब्सक्राइब करें

Box Office Report: सिनेमा दिवस का ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिला भरपूर फायदा, चुप समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 08:12 AM IST
सार

सिनेमाघरों पर बीते दिन कई फिल्मों ने दस्तक दी। सनी देओल की चुप से लेकर आर माधवन की धोखा तक सिनेमा दिवस पर दर्शकों इन तमाम फिल्मों के जरिए अपना मनोरंजन किया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 15 chup dhokha Vendhu Thanindhathu kaadu
Box Office Report - फोटो : Social media

सिनेमाघरों पर बीते दिन कई फिल्मों ने दस्तक दी। सनी देओल की चुप से लेकर आर माधवन की धोखा तक सिनेमा दिवस पर दर्शकों इन तमाम फिल्मों के जरिए अपना मनोरंजन किया है। वहीं, पहले से रिलीज फिल्में भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच अब बीते दिन यानी शुक्रवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने अपनी झोली में समेटे कितने रुपये-

Friday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 15 chup dhokha Vendhu Thanindhathu kaadu
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र

बीते कुछ दिनों से अपनी कमाई में गिरावट दर्ज करने वाली अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के लिए राष्ट्रीय सिनेमा दिवस वरदान बन गया है। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर फिल्म देखने के लिए पूरे देश के सिनेमाघरों में दर्शकों की कतारें देखने मिली। वहीं, बात करें फिल्म की कमाई की तो रिलीज के 15वें दिन रणबीर और आलिया की इस फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

Brahmastra Advance Booking Day 16: फीका पड़ रहा 'ब्रह्मास्त्र' का जादू! एडवांस बुकिंग में हुई महज इतनी कमाई

Friday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 15 chup dhokha Vendhu Thanindhathu kaadu
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। बीते दिन रिलीज हुए उनकी फिल्म चुपःरिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन देशभर में महज 2.80 करोड़ की ही कमाई की है।  


Chup OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'चुप', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 15 chup dhokha Vendhu Thanindhathu kaadu
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धोखाः राउंड दी कॉर्नर

अपनी साइंस फिक्शन फिल्म रॉकट्री से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेता आर माधवन एक बार फिर पर्दे पर लौट आए हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई उनकी फिल्म धोखाः राउंड दी कॉर्नर को दर्शकों की तरफ से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। देशभर में पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 1.50 करोड़ की कमाई की है। 


Top 5 Movies 2022: ये हैं 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, कलेक्शन जानकर दिन में दिखने लगेंगे तारे

विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 15 chup dhokha Vendhu Thanindhathu kaadu
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया

वेंधु थानिंधथु काडू

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली साउथ की फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लगातार घट रहे कारोबार के बीच फिल्म आखिरकार वेंधु थानिंधथु काडू ने 30 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, नौंवे दिन हुए कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कारोबार अपनी रिलीज के दूसरे शुक्रवार लाखों में सिमट गया। फिल्म ने बीते दिन महज 0.95 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 30.50 करोड़ हो गया है। 

Brahmastra Collection Day 15: ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन 400 फीसदी उछला, सबसे ज्यादा टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed