फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: पहले ही दिन पठान के सामने ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ने टेके घुटने, वारिसु की हालत टाइट

Sat, 04 Feb 2023 08:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Feb 2023 08:38 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Pathaan day 10 Varisu Thinuvu Almost Pyaar with DJ Mohabbat day 1 collection
पठान, ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत - फोटो : social media

नए साल का पहला महीना सभी सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहा है। दर्शक सिनेमाघरों में नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था और 'पठान' ने एक मनोरंजन से भरपूर फिल्म देखने की इच्छा पूरी कर दी है। पिछले 10 दिन से यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' रिलीज होने के बाद भी 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' पहले ही दिन से सुस्त नजर आ रही है। इसके अलावा साउथ की फिल्म 'वारिसु' और 'थुनिवु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...

Friday Box Office Report Pathaan day 10 Varisu Thinuvu Almost Pyaar with DJ Mohabbat day 1 collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत के साथ ही विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली 'पठान' देश के बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 10वें दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 379.18 करोड़ रुपये हो गया है।

Friday Box Office Report Pathaan day 10 Varisu Thinuvu Almost Pyaar with DJ Mohabbat day 1 collection
ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। इस फिल्म को पहले दिन धीमी शुरुआत मिली है। जहां यह इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह 'पठान' की कमाई पर असर डालेगी, वहीं यह पहले ही दिन फुस्स हो गई है। पहले दिन 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' ने महज 30 से 40 लाख रुपये का कारोबार किया है। बता दें, इस फिल्म में अलाया एफ, करण मेहता और विक्की कौशल जैसे सितारे हैं।
Kartik Aaryan Exclusive Interview: मम्मी का शहजादा अभी शहजादा ही बना रहेगा, घर में राजकुमारी थोड़ी देर से आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Pathaan day 10 Varisu Thinuvu Almost Pyaar with DJ Mohabbat day 1 collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
साल की शुरुआत में रिलीज हुई साउथ फिल्म 'वारिसु' 24 दिनों बाद भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। 'वारिसु' ने 24वें दिन 41 लाख का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म ने 166.55 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Pathaan day 10 Varisu Thinuvu Almost Pyaar with DJ Mohabbat day 1 collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
'थुनिवु' भी 'वारिसु' के साथ ही रिलीज हुई थी। अजीत कुमार की इस फिल्म ने विजय थलापति की 'वारिसु' को कड़ी टक्कर दी थी। इस फिल्म की कमाई भी अब लाखों में हो रही है। 'थुनिवु' ने 16 लाख का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 117.19 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है।
Birju Maharaj: जिनके घुंघरू की झंकार सुन खिल उठा बॉलीवुड, ऐसे थे माधुरी-दीपिका तक को नचाने वाले बिरजू महाराज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed