'कला' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही दूसरी फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं। बाबिल की अगली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी हो गया है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं। अब हाल ही में, बाबिल ने अपने पिता को याद कर कुछ किस्सों का खुलासा किया है और बताया है कि उनके जाने से जिंदगी में क्या कुछ बदल गया है।
Babil Khan: 'उनके बगैर हमारी सारी खुशियां अधूरी है', पिता इरफान खान को याद कर बेटे बाबिल ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल ने पिछले साल नेटफ्लिक्स की ‘कला’ के साथ स्क्रीन पर डेब्यू किया था। यह फिल्म उन्होंने भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक इरफान के कैंसर से लड़ाई हारने के कुछ महीनों बाद शुरू की थी । ‘कला’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके साथ ही अब अभिनेता अपनी दूसरी फिल्म को लेकर भी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं।
Riteish Deshmukh: जेनेलिया की वजह से 'वेद' का निर्देशन कर पाए रितेश देशमुख, एक्टर ने पत्नी को दिया क्रेडिट
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में बाबिल ने अपने पिता के बार में बताते हुए कहा, ‘पापा ने मुझे बिल्कुल समय नहीं दिया कि मैं उन्हें गर्व महसूस करवा पाऊं। इस बात का मलाल शायद मुझे जिंदगी भर रहेगा। मैं उन्हें अपनी कामयाबी के हर एक पहलू को दिखाना चाहता था, लेकिन ऊपर वाले ने हमें बिल्कुल भी वक्त नहीं दिया कि हम उन्हें थोड़ी भी खुशी दे पाएं।’
Rajiv Kapoor: मंदाकिनी संग इस फिल्म से इंडस्ट्री नें राजीव छा गए थे राजीव, जो बनी बाप-बेटे के बीच की दीवार
बाबिल ने आगे कहा, ‘पापा ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन जब मेरे करने की बारी आई तो वह चले गए। पापा के रहते हम सभी खुलकर हंसते थे। अब लगता है कि हमारी खुशी भी अधूरी है। ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जब हम सभी पापा को याद नहीं करते हैं। हर त्योहार पर हर छोटी-बड़ी खुशी में पापा को सभी लोग बहुत मिस करते हैं।’
Sarzameen Movie: इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं सैफ के बेटे इब्राहिम, साथ नजर आएंगी काजोल?
बता दें कि 'फ्राइडे नाइट प्लान' की क्लिप की शुरुआत जूही के जरिए अपने बेटों बाबिल और अमृत जयन से यह कहते हुए होती है कि वे एक रात के लिए बिना निगरानी के रहेंगे क्योंकि वह रात भर पुणे में रुकेंगी। ट्रेलर में दो भाइयों के बीच एक बंधन दिखाया गया है, और बिना निगरानी के छोड़ दिए जाने पर वे कैसे एक क्रेजी प्लान को अंजाम देते हैं यह भी नजर आ रहा है।