फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सेलेब्स के कभी नहीं मिल पाए दिल, सदा रहा छत्तीस का आंकड़ा, दोस्ती भी दुश्मनी में बदली

Sun, 04 Aug 2019 02:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
friendship day 2019 bollywood celebs who will never be friends
बॉलीवुड सेलेब्स

हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। भारत में भी लोग इसे खूब शौक से मनाते हैं। बॉलीवुड में अक्सर दोस्ती की मिसाल दी जाती है। फिल्मों में साथ में काम करने के साथ कई सितारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन बी टाउन में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनके दिल आपस में कभी नहीं मिले। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं जो दोस्त होकर अलग हो गए। आइए बात करते हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन नहीं बन सके। 

friendship day 2019 bollywood celebs who will never be friends
कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दोस्तों से बात बंद हो गई। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच अनबन। हालांकि अब कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है।
friendship day 2019 bollywood celebs who will never be friends
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच अनबन आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
friendship day 2019 bollywood celebs who will never be friends
, अनुराग कश्यप के साथ सलमान
सलमान खान और अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें। अनुराग कश्यप के साथ सलमान की अनबन फिल्म 'तेरे नाम' के निर्माण के वक्त हुई थी। अनुराग को फिल्म तेरे नाम का निर्देशन करना था, जिसमें सलमान लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान का रोल एक यूपी के लड़के का था, मगर अनुराग को लगा कि सलमान का लुक यूपी के लड़की की तरह है, इसलिए उन्होंने सल्लू मियां को को छाती पर बाल उगाने की सलाह दी। बस फिर क्या था अनुराग फिल्म से आउट हो गए और शुरू हो गई दुश्मनी।
विज्ञापन
friendship day 2019 bollywood celebs who will never be friends
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया लेकिन बताया जाता है दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed