फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2020: ये हैं दोस्ती पर बनी 10 बेहतरीन फिल्में, देखते ही खुश हो जाएगा दिल

Sat, 01 Aug 2020 04:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Aug 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
friendship day 2020 best top 10 bollywood new movies for friendship day
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

एक अच्छे दोस्त की परिभाषा हर किसी के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है। लेकिन हर कोई चाहता है कि उसका दोस्त ऐसा हो जो हर बुरे वक्त में उसके साथ खड़ा रहे। बॉलीवुड में भी कई फिल्में दोस्ती पर बनी है। कुछ फिल्में तो इतनी लाजवाब हैं जिनकी हमेशा चर्चा होती है। आने वाली 2 अगस्त को भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे आप अपने दोस्तों के साथ देखकर लुत्फ उठा सकते हैं।

friendship day 2020 best top 10 bollywood new movies for friendship day
दिल चाहता है

दिल चाहता है
2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित यह फिल्म अपने समय से आगे की फिल्म मानी जाती है। फिल्म का कैनवास दोस्तों के सपनों के साथ उनके आंतरिक टकरावों पर भी फोकस करता है। फिल्म दिखाती है कि विचारों में अंतर होने के बाद भी यह दोस्त एक-दूसरे का नजरिया समझने का प्रयास करते हैं। अपना खुद का नजरिया पीछे करके। इस फिल्म में तीन दोस्तों की भूमिका आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना ने निभाई थी। 

friendship day 2020 best top 10 bollywood new movies for friendship day
काई पो चे - फोटो : सोशल मीडिया

काई पो छे
दोस्ती की फिल्मों में अभिषेक कपूर निर्देशित काई पो छे दोस्ती में सपनों के साथ उनके टकरावों की कहानी भी कहती है। लेकिन यह टकराव कहीं भी इतने बड़े नहीं होते कि वह पूरी दोस्ती को प्रभावित कर दें। यहां तीन दोस्त अलग-अलग सोच वाले होते हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह, राजकुमार राव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
friendship day 2020 best top 10 bollywood new movies for friendship day
जिंदगी न मिलेगी दोबारा

जिंदगी न मिलेगी दोबारा
जिंदगी मिलेगी न दोबारा दोस्ती की कहानी कुछ अलग ढंग से कहती है। कहीं- कहीं दार्शनिक हो गई यह फिल्म जीवन में दोस्ती के महत्व को अंडरलाइन करती हुई चलती है। यह फिल्म बताती है कि जीवन में खुद से बात से करना, अपने सपनों से बात करना और अपने दोस्तों से बात करना कितना जरूरी है। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल मुख्य भूमिका में हैं।

 

विज्ञापन
friendship day 2020 best top 10 bollywood new movies for friendship day
रंग दे बसंती

रंग दे बसंती
राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित यह फिल्म भी दोस्ती की कहानी को शानदार तरीके से कहती है। देशप्रेम और दोस्ती के इनपुट के साथ। दिल्ली विश्वविद्यालय के पांच छात्र अपनी सामाजिक जवाबदेही निभाते हुए किस तरह से देश की सुर्खियों में बन जाते हैं, यह फिल्म इसी विषय पर फोकस करती है। आजादी के बैकग्राउंड से जोड़कर बनाई गई यह एक अद्भुत फिल्म है। अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक वर्ग से आने वाले यह दोस्त एक सपने के साथ आगे बढ़ते हैं और टीम बनाकर उसे पूरा करते हैं। आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में शरमन जोशी, माधवन, सिद्धार्थ और अतुल कुलकर्णी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed