शादी जीवन का बहुत ही खूबसूरत मोड़ होता है और इसे ज्यादा निखारने के लिए खूबसूरत तरीके से प्रपोज करना भी जरूरी है। हालांकि शादी के लिए प्रपोज करना जरा मुश्किल काम हो सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कपल ये ही चाहता है कि वो इस अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज करे कि ये उनके जीवन की सबसे खूबसूरत याद बन जाए। इस मामले में इंडस्ट्री के बहुत से कपल ऐसे हैं जिन्होंने बड़े ही अनोखे ढंग से अपने पार्टनर को प्रपोज किया और फैंस को बता दिया कि असल जिंदगी में भी वो बेहद रोमांटिक हैं।
सेलेब्स के प्रपोजल: किसी ने दी नकली अंगूठी तो किसी ने रात के दो बजे किया फोन, मुकेश अंबानी ने तो सिग्नल पर ही कर दिया था प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या
बॉलीवुड की पूर्व विश्व सुंदरी के तो लाखों दीवाने हैं लेकिन उनके दिल में जगह सिर्फ अभिषेक ही बना पाए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। जब ऐश और अभिषेक को लगा कि वो एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं तो अभिषेक ने उन्हें प्रपोज कर दिया। हालांकि अभिषेक ने ऐश को नकली अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐश ने बताया था कि अभिषेक ने उन्हें फिल्म 'गुरु' में इस्तेमाल हुई नकली अंगूठी से प्रपोज किया था, लेकिन उनका प्यार सच्चा था इसलिए उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी।
आयुष्मान-ताहिरा
बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि उन्होंने ताहिरा को रात के 2 बजे प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2001 में वो और ताहिरा परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे। 1 बजकर 48 मिनट पर उन्होंने ताहिरा को अपने दिल की बात कह दी और आज ये कपल एक दूसरे से शादी करके बेहद खुश है।
शाहरुख- गौरी
किंग खान और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक मानी जाती है। शाहरुख जब फिल्मों में आए भी नहीं थे तब से वो गौरी से प्यार करते थे और कई हिरोइनों के साथ पर्दे पर रोमांस करने के बाद भी उनका प्यार गौरी के लिए कभी कम नहीं हुआ। शाहरुख ने गौरी को मुंबई में समुंदर के किनारे प्रपोज किया था और जब रोमांस के बादशाह आपसे दिल की बात कहें तो जवाब भला ना कैसे हो सकता है? आज गौरी-शाहरुख अपने तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।
सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ और करीना की लव स्टोरी किसी वक्त टॉक ऑफ द टाउन थी और आज भी दोनों की प्यार भरीं तस्वीरें फैंस के दिल को खुश कर जाती हैं। सैफ और करीना को फिल्म 'टशन' के दौरान प्यार हुआ था। सैफ ने फिल्म के दौरान ही करीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि थोड़ा सोच विचार करने के बाद बेबो ने भी सैफ को हां कह दी थी।