फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगी शादियां: अनुष्का-विराट से निक-प्रियंका तक, इन स्टार कपल्स ने शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, खर्च किए करोड़ों रुपये

Sat, 27 Nov 2021 09:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Nov 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
From Anushka Sharma Virat kohli to Nick jonas Priyanka chopra these are the most expensive weddings of Bollywood couples
बॉलीवुड स्टार्स की सबसे महंगी शादियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की शादियां यादगार होती हैं। बेशक कुछ सेलेब्स अपनी शादी को सीक्रेट तरीके से संपन्न करते हैं लेकिन अधिकतर सितारे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत धूमधाम से करते हैं और इनकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। स्टार्स अपनी शादी में वेन्यू से लेकर आउटफिट तक को स्पेशल बनाने के लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं, जिसके लिए वह पानी की तरह पैसा बहाते हैं। इसी वजह से बॉलीवुड स्टार्स की शादियों का खर्चा करोड़ों तक पहुंच जाता है।


 
हाल में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी ग्रैंड रही है। वहीं अब सबकी निगाहें कटरीना कैफ और विक्की कौशल पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों राजस्थान के सिक्स सेंस होटल में शाही अंदाज में शादी करेंगे, जिसका किराया ही लाखों में हैं। ऐसे में दोनों की शादी पर काफी खर्चा होने वाला है। लेकिन आज हम आपको उन स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी का खर्च जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

From Anushka Sharma Virat kohli to Nick jonas Priyanka chopra these are the most expensive weddings of Bollywood couples
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का और विराट कोहली ने सीक्रेट तरीके से इटली में शादी रचाई थी, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। कपल ने अपनी शादी में काफी पैसा खर्च किया था और ये अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनुष्का की इंगेजमेंट रिंग ही 1 करोड़ के आसपास की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट ने अपनी शादी में 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

From Anushka Sharma Virat kohli to Nick jonas Priyanka chopra these are the most expensive weddings of Bollywood couples
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं। दोनों ने बेहद ही ग्रैंड तरीके से सात फेरे लिए थे। कपल ने लेक कोमो में अपने परिवार के बीच शादी रचाई थी। यहां पर कपल ने जिस विला में अपनी शादी के फंक्शन किए थे उसका एक रात का किराया 24,75,000 रुपये बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर की शादी में कुल 77 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Anushka Sharma Virat kohli to Nick jonas Priyanka chopra these are the most expensive weddings of Bollywood couples
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी यादगार रही है। उन्होंने जयपुर के उमेद भवन में शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसका एक रात का किराया 64 लाख रुपये है। यहां पर निक और प्रियंका की शादी के फंक्शन लगभग 5 दिनों तक चले थे। इससे आप अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका और निक ने सिर्फ वेन्यू पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी में 105 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन
From Anushka Sharma Virat kohli to Nick jonas Priyanka chopra these are the most expensive weddings of Bollywood couples
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है। दोनों साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed