😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Happy Birthday Sachin Tendulkar God Of Cricket: From ms dhoni to azhar these bollywood films are the biopic of Indian cricketers watch on netflix disney plus hotstar sony liv
{"_id":"6264c7e4e8a96e5fd3538a96","slug":"from-ms-dhoni-to-azhar-these-bollywood-films-are-the-biopic-of-indian-cricketers-watch-on-netflix-disney-plus-hotstar-sony-liv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:24 AM IST
सार
भारत में क्रिकेट का एक अलग ही फैनबेस है। यहां क्रिकेट ना सिर्फ लोगों को शौक बल्कि कई लोगों का सपना तो कई का प्यार भी होता है। क्रिकेट के इन्हीं दीवानों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर।
विज्ञापन
1 of 8
Movies On Indian Cricketers
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में क्रिकेट का एक अलग ही फैनबेस है। यहां क्रिकेट ना सिर्फ लोगों को शौक बल्कि कई लोगों का सपना तो कई का प्यार भी होता है। क्रिकेट के इन्हीं दीवानों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन में कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने क्रिकेट के लिए अपना प्यार और समर्णन दुनिया के सामने पेश किया। अपने लंबे क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाने और कई मुकाम हासिल करने वाले इस महान खिलाड़ी का आज जन्मदिन हैं। क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं भारतीय क्रिकेटर्स पर बनी और जल्द ही रिलीज होने वाली कुछ बायोपिक फिल्मों के बारे में-
Trending Videos
2 of 8
सचिन अ बिलियन ड्रीम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सचिन अ बिलियन ड्रीम’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर इस लिस्ट की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर पर बनी डॉक्यूमेंट्री के साथ करते हैं। साल 2017 में आई ‘सचिन अ बिलियन ड्रीम’ के जरिए सचिन ने 42 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू किया था। इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया था। वहीं, रवि भगचंदका ने कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया। सचिन के जीवन पर बनी इस फिल्म ने उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और एमएस धोनी
- फोटो : अमर उजाला
‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है। नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में धोनी के किरदार में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म में धोनी के जीवन और उसके संघर्ष से जुड़े कई राज लोगों के सामने पेश किए गए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
4 of 8
अजहर
- फोटो : Social media
अजहर
टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अजहर’ भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। साल 2016 में आई फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया था। फिल्म में अजहरुद्दीन का किरदार बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने निभाया था। इस फिल्म में अजहर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगने से लेकर उनकी शादी तक सभी पहलुओं को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर
- फोटो : social media
कौन प्रवीण तांबे
इसी साल रिलीज हुई फिल्म कौन प्रवीण तांबे भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर बनी फिल्म है। जयप्रदा देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने क्रिकेटर प्रवीण तांबे की भूमिका निभाई थी। 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले फिल्म में प्रवीण तांबे पर आधारित इस फिल्म में उनका संघर्ष और फिर उनकी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X