{"_id":"6264b0f790ad9a376371cb81","slug":"gehana-vasisth-alleges-conspiracy-against-her-blames-ekta-kapoor-alt-balaji-for-running-four-months-of-her-life-lock-upp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: ‘एकता कपूर ने मेरी जिंदगी के चार महीने खराब कर दिए’, साइनिंग के बाद ‘लॉक अप’ न पहुंचने वाली अभिनेत्री का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: ‘एकता कपूर ने मेरी जिंदगी के चार महीने खराब कर दिए’, साइनिंग के बाद ‘लॉक अप’ न पहुंचने वाली अभिनेत्री का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:30 AM IST
सार
चर्चित फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी ने बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रबंध निदेशक एकता कपूर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी ने बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रबंध निदेशक एकता कपूर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स और ऑल्ट बालाजी टेलीविजन कलाकारों को अपने कार्यक्रमों का लालच देकर उन्हें महीनों तक घऱ में बिठाए रखती है और फिर अपनी मर्जी के हिसाब से सौदा न होने पर इन कलाकारों का करार रद्द कर देती है। गहना वशिष्ठ ने ये आरोप एकता कपूर के चर्चित कार्यक्रम ‘लॉकअप’ में खुद को साइन किए जाने और फिर कार्यक्रम में शामिल न किए जाने को लेकर लगाए हैं। गहना वशिष्ठ के इन आरोपों पर आल्ट बालाजी के अधिकारियों ने संपर्क किए जाने के बावजूद अब तक कुछ नहीं कहा है।
Trending Videos
2 of 6
एकता कपूर,कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘लॉक अप’ की कहानी
टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की तर्ज पर एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपनी डिजिटल कंपनी ऑल्टबालाजी के बैनर तले एक शो बनाया है ‘लॉकअप’। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत इसकी होस्ट हैं। इस शो में फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया की 16 विवादास्पद हस्तियों को लाने का एलान कार्यक्रम की शुरुआत मे किया गया था। एकता कपूर के अपने ओटीटी ऑल्ट बालाजी के साथ साथ इसका प्रसारण एक और ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कितने महीने का लॉकअप?
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का आरोप है कि आल्ट बालाजी की तरफ से उन्हें इस कार्यक्रम के लिए बीते साल दिसंबर महीने में संपर्क किया गया। पैसों को लेकर लंबे मोल तोल के बाद डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन पर सौदा तय हुआ और उनके साथ कंपनी ने प्रोमो और अन्य प्रचार सामग्री की शूटिंग भी की। शो लॉन्च होने के दो से चार हफ्तों के बाद गहना की शो में एंट्री तय बताई गई थी। लेकिन, जब तय अवधि बीतने के बाद भी गहना को शो में नहीं बुलाया गया तो गहना ने इसके बारे में सवाल पूछने शुरू किए। गहना ने इस बारे में जो व्हाट्सएप चैट दिखाई उसके हिसाब से गहना को बार बार टाला जाता रहा।
4 of 6
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘लॉकअप’ में पहुंचे बिना रिहाई
अब बीते कुछ दिनों से एकता कपूर के इस रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के फिनाले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। गहना ने जब इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्हें इस शो का करार खत्म किए जाने की सूचना दे दी गई। गहना का ये भी कहना है कि इन चार महीनों के दौरान उन पर दूसरा कोई काम करने की भी रोक लगी रही और आल्ट बालाजी ने भी उन्हें काम नहीं दिया। अपने जीवन के चार महीने यूं ही बेकार चले जाने से गहना काफी क्षुब्ध दिखीं और इस बारे में कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी उन्होंने दी।
विज्ञापन
5 of 6
एकता कपूर,कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला , मुंबई
क्या कहना है आल्ट बालाजी का?
गहना वशिष्ठ के आरोपों पर बालाजी टेलीफिल्म्स या आल्ट बालाजी का क्या कहना है, ये जानने के लिए ‘अमर उजाला’ ने ओटीटी आल्ट बालाजी के टैलेंट हेड रीदांश पटेल से संपर्क किया। फोन पर बातचीत करने के बाद रीदांश ने इस बारे में सारे सवाल व्हाट्सऐप करने को कहा ताकि वह अपनी लीगल टीम से बात करके इन सवालों का उत्तर दे सकें। 24 घंटे बीतने के बाद भी जब रीदांश का उत्तर नहीं आया तो उन्हें दोबारा फोन भी किया गया लेकिन इस बार उन्होंने फोन का उत्तर देना भी मुनासिब नहीं समझा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X