सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: रेड 2 से लेकर मैदान तक, वास्तविक घटनाओं पर आधारित ये फिल्में 2022 में हो सकती हैं रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 31 Dec 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
from raid 2, emergency to gangubai kathiawadi these upcoming movies will be based on real life incidents
नए साल में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद और कई किलो सोना बरामद किया गया है। अब इस छापेमारी से प्रेरित होकर फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक रेड के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। 'रेड 1' की तरह 'रेड 2' में भी अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा 2022 में रिलीज होने वाली कई फिल्में असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित हैं। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन-सी हैं-

Trending Videos
from raid 2, emergency to gangubai kathiawadi these upcoming movies will be based on real life incidents
Gangubai Kathiawadi - फोटो : amar ujala mumbai

माफिया क्वीन पर आधारित फिल्म गंगूबाई

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मुंबई के कमाठीपुरा की माफिया रानी गंगूबाई की वास्तविक कहानी पर आधारित है। गंगूबाई को कम उम्र में एक कोठे में बेच दिया गया था। चुनौतियों का सामना करके वह मुंबई की माफिया रानी बनी। फिल्म में करीम लाला के रोल में अजय देवगन और गंगूबाई के किरदार में आलिया भट्ट नजर आएंगी। 18 फरवरी 2022 को इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
from raid 2, emergency to gangubai kathiawadi these upcoming movies will be based on real life incidents
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

1975 की आपातकाल पर बन रही है फिल्म

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में 1975 के आपातकाल की कहानी दिखाई जाने वाली है। यह फिल्म 2023 तक रिलीज हो सकती है। कंगना ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह आपालकाल बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन भी वह खुद करेंगी।

from raid 2, emergency to gangubai kathiawadi these upcoming movies will be based on real life incidents
विकास दुबे पर बनेगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विकास दुबे पर बनेगी फिल्म

जल्द ही कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर बॉलीवुड फिल्म बनने सकती है। विकास 2020 में एक एनकाउंटर में मारा गया था। संदीप कपूर ने पिछले साल इस फिल्म का एलान कर दिया था। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में मनोज बाजपेयी गैंगस्टर विकास की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
from raid 2, emergency to gangubai kathiawadi these upcoming movies will be based on real life incidents
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व फुटबॉल कोच अब्दुल रहमान पर बनेगी फिल्म

पूर्व फुटबॉल कोच अब्दुल रहमान पर बनने वाली फिल्म 'मैदान' 3 जून 2022 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अजय देवगन, कीर्ति सुरेश और प्रियामणि नजर आएंगे। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहमान के जीवन पर आधारित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed