{"_id":"634986b5e2f0261a187fb0d4","slug":"from-rani-mukherji-to-sridevi-these-actresses-fell-in-love-with-directors-one-had-secretly-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Husband: हीरो नहीं इन अभिनेत्रियों को हुआ निर्देशक से प्यार, एक ने तो गुपचुप रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress Husband: हीरो नहीं इन अभिनेत्रियों को हुआ निर्देशक से प्यार, एक ने तो गुपचुप रचाई थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे, कल्कि कोचलिन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म स्टार के बीच रिलेशनशिप और शादी होना आम बात है। कई अभिनेत्रियों ने अभिनेताओं संग शादी की है। वहीं फिल्मी पर्दे पर भी ज्यादातर कहानियों देखा गया है कि हीरो हीरोइन एक हो जाते हैं और फिल्म की हैप्पी एंडिंग होती है। हालांकि असल जिंदगी में कई अभिनेत्रियां ऐसी रहीं, जिन्हें फिल्म के हीरो से नहीं बल्कि निर्देशक से प्यार हुआ और वह शादी के बंधन में भी बंधे। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वह जोड़ियां।
2 of 5
श्रीदेवी-बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार रहीं श्रीदेवी और निर्देशक बोनी कपूर की लव स्टोरी तो हर किसी को पता है। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक रहे हैं। बताया जाता है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के खूबसूरती के कायल थे। अब भी अक्सर बोनी कपूर श्रीदेवी संग अपनी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
3 of 5
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
कम ही लोगों को पता होगा कि सोनाली बेंद्रे ने भी फिल्म निर्देशक से शादी की है। सोनाली ने डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की है। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्कि कोचलिन-अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का नाम भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है, जिन्होंने निर्देशक से शादी रचाई है। कल्कि कोचलिन ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप संग शादी की है। दोनों फिल्म 'देव डी' के दौरान एक दूसरे करीब आए और शादी कर ली, हालांकि दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी एक निर्देशक को अपना हमसफर चुना है। उन्होंने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, जिसकी खबरें भी सामने आती रहती थीं लेकिन कभी भी कपल ने इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं की। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।