फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: कॉमेडियन ने प्रियंका चोपड़ा और मलाला यूसुफजई का उड़ाया मजाक, दोनों ने ऐसे दिया करारा जवाब

Sun, 16 Oct 2022 12:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Oct 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra supports malala yousafzai as she unfollows comedian hasan minhaj on instagram
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों जब भी मिलती हैं, तब उनके बीच का खास रिश्ता साफ झलकता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के काम की तारीफ करती हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई का सपोर्ट करते हुए कॉमेडियन हसन मिन्हाज को फटकार लगाई है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि वह कॉमेडियन को फॉलो नहीं करतीं।

Priyanka Chopra supports malala yousafzai as she unfollows comedian hasan minhaj on instagram
मलाला यूसुफजई

पहले जान लें पूरा मामला?
दरअसल, बीतें दिन हसन मिन्हाज ने अपने एक शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का मजाक उड़ाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने शो में मलाला पर भी जोक मारा था। उन्होंने प्रियंका और निक की शादी को फेक बताया था। वहीं, उन्होंने मजाक-मजाक में कहा था कि मलाला मुझे फॉलो करती हैं लेकिन मैं उन्हें फॉलो नहीं करता हूं।  इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मलाला यूसुफजई काफी ज्यादा भड़क गईं, जिसके बाद मलाला ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। मलाला ने रील के साथ एक संदेश लिखा कि 'उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे यह वीडियो भेजा क्योंकि मैं अब इस आदमी को फॉलो नहीं करती हूं’।

यह भी पढ़ें:-  Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा
 

Priyanka Chopra supports malala yousafzai as she unfollows comedian hasan minhaj on instagram
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका का पोस्ट
मलाला के इस कदम के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम के जरिए हसन मिन्हाज को जवाब दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर हसन मिन्हाज के प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके जरिए अभिनेत्री ने बताया है कि वह उन्हें फॉलो नहीं करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस स्टोरी को मलाला को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसा लगता है वह (हसन मिन्हाज) मजाकिया से ज्यादा ‘तुच्छ’ है।

यह भी पढ़ें:- Manava Naik: एक्ट्रेस मनवा नाइक के साथ कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, जांच में जुटी पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra supports malala yousafzai as she unfollows comedian hasan minhaj on instagram
हसन मिन्हाज - फोटो : सोशल मीडिया

हसन मिन्हाज भी कर चुके हैं रिएक्ट
इस पूरे मामले पर हासन ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो उन्होंने मलाला को टैग किया है। इस वीडियो में हासन ने कहा, '4 अक्तूबर को मैंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का मजाक उड़ाया। मैंने कहा कि वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है और मैं उसे फॉलो नहीं करता। फिर 5 अक्तूबर को उन्होंने इस पर रिएक्ट किया। वह एक इंस्टाग्राम स्टोरी डालती है, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से सवाल किया। उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। आई एम सॉरी मलाला। वापस से मुझे फॉलो कर लो। हालांकि, मुझे नहीं पता कि मैं आपका फॉलो करूंगा या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed