फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss 16: देश का मनोरंजन कर रही हैं अर्चना गौतम, सलमान खान ने भी कही यह बड़ी बात

Sun, 16 Oct 2022 12:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Oct 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana Gautam is entertaining the country, Salman Khan also said this big thing
Archana Gautam - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस सीजन 16 में इस बार उत्तर प्रदेश के मेरठ की अर्चना गौतम भी शामिल है। एक तरफ जहां अर्चना के घर में टिके रहने पर संशय बन रहा था वहीं बिग बॉस हाउस में अर्चना ने दो सप्ताह के भीतर ही अपने कदम जमा लिए हैं। घर में अर्चना बाकी कंटेस्टंट्स का बेबाकी से समाना कर रही हैं। बता दें कि देश की जनता को अर्चना काफी रियल लग रही हैं। बाहर उन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है।



एक टॉस्क के दौरान अभिनेता शेखर सुमन बिग बॉस के घर में आए थे। इसी बीच शेखर ने अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि देश की जनता को आप बहुत अच्छी लग रही हो। लोगों ने उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन का खिताब दे दिया है। जनता उनको एक फाइनलिस्ट के रुप में देख रही है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: आज से दो रुपये लीटर महंगा हो गया पराग और अमूल दूध

अर्चना घर के अंदर और बाहर सबकी फेवरेट बन गई हैं। मेरठ के परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह मिस यूपी चुनी गईं थी। उन्होंने 2012 में आईआईएमटी से बीजेएमसी का कोर्स किया। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था।

Bigg Boss 16: Archana Gautam is entertaining the country, Salman Khan also said this big thing
Archana Gautam Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार के वार में अभिनेता सलमान खान ने भी उनकी तारीफ करते हुए उनको कहा कि वह अच्छा खेल रही हैं। बाकी कंटेस्टंट्स भी उनको अपना प्रतिनिधि मानते हैं। अर्चना बिग बॉस हाउस में हर दिन मेरठ का नाम रोशन कर रही हैं। वह कहती हैं मेरठ वाले किसी से कम नहीं हैं। वह मेरठ से हैं इसपर उन्हें गर्व है।

Bigg Boss 16: Archana Gautam is entertaining the country, Salman Khan also said this big thing
Archana Gautam

बिग बॉस ने उनको एक टॉस्क भी दिया जिसे जीत कर अर्चना ने एक विशेष तोहफा पाया। बिग बॉस के घर में उनके काफी दोस्त भी बन गए है जिनका साथ अर्चना दिल से देती हैं। घर में उनका सिल बट्टा भी काफी मशहूर हो गया है। घर में उनकी यह शालीनता बाहर की जनता को लुभा रही हैं। लोगों का मानना है कि अर्चना काफी जमीन से जुड़ी इंसान हैं। वह अपनी भाषा पर गर्व करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana Gautam is entertaining the country, Salman Khan also said this big thing
Archana Gautam
बिग बॉस ने कहा शट-अप अर्चना
एक टॉस्क के दौरान बिग बॉस ने सभी घरवालों से एक सदस्य का नाम मांगा जो घर में सबसे ज्यादा बोलता हो। और जिसको घरवाले शट-अप बोलना चाहते हों। तब सभी घरवालों ने अर्चना का नाम लिया। जिसके बाद बिग बॉस ने भी शट-अप अर्चना कहते हुए उनको एक मजेदार टॉस्क दिया। जिसको जीत कर उन्होंने अपनी पंसदीदा चीज पाई।

 
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Archana Gautam is entertaining the country, Salman Khan also said this big thing
Archana Gautam

बता दें कि शो से पहले अर्चना बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता की स्टूडेंट रही हैं और चुनाव में भी उतर चुकी हैं। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस दौरान वह कई बार विवादों में भी रहीं। इस बार वो एमपी के चुनाव में भाग लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed