फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Trailer: परत दर परत होगा सच का खुलासा, 'दृश्यम 2' का शानदार ट्रेलर देखने के लिए हो जाएं तैयार

Sun, 16 Oct 2022 11:23 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Trailer Out Ajay Devgan Tabu starrer film to release on 18 November 2022 in theaters
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में जबरदस्त सस्पेंस था और हर बार जैसे ही लगता कि अब सच्चाई सामने आएगी तो फिर एक नया पत्ता खुलता। यही वजह थी कि इस फिल्म ने लोगों को अपनी सीट से बांधे रखा। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ऐसे में इसके दूसरे भाग की घोषणा के बाद से ही अब फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को देखते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी किया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। 

Drishyam 2 Trailer Out Ajay Devgan Tabu starrer film to release on 18 November 2022 in theaters
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सच पेड़ के बीज की तरह होता है। जितना भी चाह दफना लो, वो एक दिन बाहर आ ही जाता है, यानी दृश्यम में जहां से कहानी खत्म हुई थी, अब वहीं से दूसरा भाग शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, 'दृश्यम 2' में मीरा देशमुख यानी तब्बू के बेटे बने सैम के लापता होने की केस की जांच को दोबारा से शुरू किया जाएगा। इसी के साथ एक बार फिर से विजय सलगांवकर डर, क्राइम और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बीच अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करता दिखेगा, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह सच को छुपाने में कामयाब होता है या नहीं।

Drishyam 2 Trailer Out Ajay Devgan Tabu starrer film to release on 18 November 2022 in theaters
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत और गुल गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित दृश्यम 2 का ट्रेलर कल यानी 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा तो फिर तैयार रहिए एक बार फिर से परत दर परत सच्चाई की तह जाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Trailer Out Ajay Devgan Tabu starrer film to release on 18 November 2022 in theaters
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग साल  2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। पहले भाग फिल्म में अजय के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं। फिल्म  'दृश्यम 2' में जहां कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई है तो वहीं पुराने चेहरे भी नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed