फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब अभिनय पारी की शुरुआत करेंगे धोनी, साउथ एक्टर्स के साथ आएंगे नजर

Sun, 16 Oct 2022 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Oct 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Plans to Cast Thalapathy Vijay and Mahesh Babu in His Production House Movie
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है! क्रिकेट के मैदान में अपना दमखम दिखाने के बाद अब कैप्टन कूल अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, फैंस धोनी को पर्दे पर देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो अपनी फिल्म में धोनी बॉलीवुड एक्टर्स की बजाय साउथ एक्टर्स को लेने वाले हैं।



Box Office Report: मिनी बजट फिल्म कांतारा के आगे सबने टेके घुटने, डॉक्टर जी और कोड नेम तिरंगा की हुई इतनी कमाई

MS Dhoni Plans to Cast Thalapathy Vijay and Mahesh Babu in His Production House Movie
Mahesh Babu,Thalapathy Vijay - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी साउथ इंडस्ट्री से अपनी फिल्मों की शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी साउथ इंडियन सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अपने पहले प्रोजेक्ट में धोनी ने साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय और महेश बाबू को लेने की योजना बनाई है। बतौर प्रोड्यूसर धोनी ने अपनी फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और कन्नड़ इंडस्ट्री से किच्चा सुदीप को भी कास्ट करने की तैयारी की है।

Hema Malini: पहली मुलाकात में ही हेमा पर दिल हार बैठे थे धर्मेद्र, शादी के लिए दोनों ने बदल डाला था अपना धर्म

MS Dhoni Plans to Cast Thalapathy Vijay and Mahesh Babu in His Production House Movie
Nayanthara - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि अपनी पहली फिल्म में धोनी, साउथ अभिनेत्री नयनतारा को भी कास्ट करेंगे, लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता दिख नहीं रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि माही खुद थलापति विजय की फिल्म में कैमियो भी करते नजर आ सकते हैं। धोनी को पर्दे पर देखना फैंस के लिए सपना सच होने सरीखा होगा!

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'सालार' से फर्स्ट लुक आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Plans to Cast Thalapathy Vijay and Mahesh Babu in His Production House Movie
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि धोनी का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एमएस धोनी एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस को धोनी के साथ ही उनकी पत्नी साक्षी भी मैनेज करती हैं। जानकारीके मुताबिक इसका नया ऑफिस चेन्नई में बन रहा है। याद दिला दें कि इस प्रोडक्शन हाउस से 'रोर ऑफ लायन','द हिडन हिंदू' और 'ब्लेज टू ग्लोरी' जैसी तीन छोटे बजट की फिल्में बन चुकी हैं। बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। 

Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed