फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: महज एक भूल से इन सितारों का करियर पूरी तरह हो गया बर्बाद, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
From Vivek Oberoi to Mamta Kulkarni One Mistakes Ruined Career of These Stars
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

एक छोटी सी गलती कभी-कभी पूरी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ जाती है। बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं, जिनके सितारे किसी समय बुलंदियों पर थे, लेकिन उनकी एक चूक की वजह से वह अर्श से फर्श पर आ गए। कुछ इंडस्ट्री से गायब हो गए तो कई कलाकार लगातार एक्टिव रहने के बाद भी वह सफलता नहीं हासिल कर सके, जिसकी उम्मीद लोगों को थी। आइए देखते हैं लिस्ट...


Gadar: बड़े पर्दे पर दोबारा मचेगा 'गदर', इस दिन फिर से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

From Vivek Oberoi to Mamta Kulkarni One Mistakes Ruined Career of These Stars
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी

इस लिस्ट में मंदाकिनी का नाम सबसे पहले आता है। अभिनेत्री को राम तेरी गंगा मैली फिल्म के लिए आज भी याद किया जाता है। 80 के दशक में मंदाकिनी की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती थी। जिस समय अभिनेत्री का करियर पीक पर था उसी समय उनका नाम दाउद इब्राहिम से जुड़ गया था। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसके बाद उनसे पूछताछ भी की गई थी। फिलहाल वह लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं।
Arpita Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में हुई चोरी, पांच लाख के डायमंड ईयररिंग्स के साथ नौकर गिरफ्तार

From Vivek Oberoi to Mamta Kulkarni One Mistakes Ruined Career of These Stars
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। करियर के पीक पर  ममता का नाम छोटा राजन से जुड़ा था, साथ ही उन पर ड्रग्स सप्लाई करने के भी आरोप लगे थे। इन आरोपों के बाद उनका करियर ठप पड़ गया था। 
Adhyayan Suman: गाने को मिल रही तारीफ से गदगद अध्ययन सुमन, बोले- गायकी के लिए पहली बार लोग कर रहे फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
From Vivek Oberoi to Mamta Kulkarni One Mistakes Ruined Career of These Stars
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। करियर की शुरुआत में माना जाता था कि आगे चलकर वह बड़े स्टार बनेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। अभिनेता उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अपना जादू लोगों पर चलाने में वह नाकाम रहे।
TV: टीवी की ये हसीनाएं हैरेसमेंट का हो चुकी हैं शिकार, काम के बदले रखी गई थी ऐसी हैरान करने वाली शर्तें

विज्ञापन
From Vivek Oberoi to Mamta Kulkarni One Mistakes Ruined Career of These Stars
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान

बॉलीवुड में एंट्री करते समय फरदीन खान की इमेज चॉकलेटी ब्वॉय की थी। हालांकि, एक गलती का बहुत बुरा असर उनके करियर पर पड़ा। दरअसल, करियर की शुरुआत में जब फरदीन खान का नाम बनना अभी शुरू ही हुआ था कि साल 2001 में वह ड्रग्स केस में फंस गए। इसके बाद वह बॉलीवुड में कभी भी दमदार वापसी नहीं कर सके।
Adhyayan Suman: गाने को मिल रही तारीफ से गदगद अध्ययन सुमन, बोले- गायकी के लिए पहली बार लोग कर रहे फोन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed